6 घंटे तक व्यापारी व उसका परिवार रहा आरोपियों के कब्जे में

मुरैना: मुरैना के जौरा में एक डंपर चालक ने जौरा के एक व्यापारी की कार में पीछे से टक्कर मार दी। जब व्यापारी ने डंपर चालक से कहा तो उसने अपने साथी बुला लिए और व्यापारी व उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं डंपर चालक ने व्यापारी व उसके परिवार को 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उसके बाद शाम को पांच बजे छोड़ा, जिसके बाद व्यापारी को जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, कि व्यापारी कमल किशोर, अपने परिवार के साथ अपनी इनोवा कार से निरार माता के दर्शन करने गया था। उसके साथ में उसका चार साल का बेटा दर्श मंगल, दोस्त गिर्राज बंसल, भाई शुभम मंगल तथा उसका 14 वर्षीय बेटा विनायक मंगल कार में मौजूद थे। यह लोग दर्शन के लिए जा रहे थे कि रास्ते में जौरा से पहाड़गढ़ तक जिस रोड का निर्माण चल रहा है उसमें गिट्‌टी ढो रहे डंपर चालक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। जब उन्होंने डंपर चालक से कहा कि तुमने टक्कर क्यों मारी तो उसने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और कमलकिशोर व उसकी कार में मौजूद सभी लोगों की मारपीट कर दी।अस्पताल में इलाज कराता व्यापारी6 घंटे तक बनाए रहे बंधकडंपर चालक ने न केवल कार में सवार सभी लोगों के साथ मारपीट की बल्कि उन्हें 6 घंटे तक लगातार बंधक बनाए रखा। सुबह से लेकर शाम तक बंधक बनाने के बाद उन्हें शाम को 5 बजे छोड़ा। उसके बाद व्यापारी व उसके साथ सभी लोग जौरा अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्टइस मामले में पुलिस ने अभी तक डंपर चालक व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। व्यापारी जब निरार थाना रिपोर्ट लिखाने पहुंचा तो वहां थाना प्रभारी मौजूद नहीं थे, जब उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से कहा कि उनकी रिपोर्ट लिखी जाए, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। व्यापारी की माने तो इसके पीछे मुख्य कारण उस सड़क निर्माता कंपनी की दबंगई है जिसके काम में डंपर लगा हुआ है।अस्पताल में मौजूद व्यापारी का बड़ा भाई नरोत्तम मंगलकहती है पुलिस अधिकारीरिपोर्ट क्यों नहीं लिखी गई, इसकी मैं जानकारी लेता हूं और अगर निरार में नहीं लिखी गई है तो मुरैना में दर्ज कर ली जाएगी।रायसिंह नरवरिया, ASP, मुरैना

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |