पिस्टल कनपटी से लगाई और दबा दिया ट्रिगर

मुरैना: मुरैना में कैलारस में एक युवक ने अवैध पिस्टल से आत्महत्या कर ली। युवक शराब का आदी था। पिछले 15 दिनों से लगातार शराब पीकर घर आ रहा था। पुलिस की माने तो उस पर कर्ज का दवाब था जिसके कारण उसने मौत को चुना। बता दें, कि कृष्णपाल पुत्र बाबूलाल शाक्य, उम्र लगभग 35 वर्ष शराब का आदी था। वह किसान था तथा जरूरत पड़ने पर दूसरों के खेतों में मजदूरी भी करता था। शराब की इसी लत के कारण वह कई लोगों का कर्जदार हो गया था। उसने कई लोगों से कर्जा ले रखा था। जब वह कर्जा नहीं चुका सका तो कर्जदारों ने तकादा करना शुरू कर दिया। कर्जदारों का तकादा इतना बढ़ गया था कि वह दु:खी रहने लगा और इसी दु:ख के चलते वह और अधिक शराब पीने लगा।घटनास्थल पर मौजूद पुलिस15 दिनों से लगातार पी रह था शराबकृष्णपाल शाक्य के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से लगातार शराब पी रहा था। इसकी वजह से उसकी पत्नी व उसमें झगड़ा भी होता था। अन्त में उसने अपने पास रखी अवैध पिस्टल से अपने सिर में गोली दाग दी।दो बच्चों को बिलखता छोड़ गया कृष्णपालबता दें, कि कृष्णपाल शाक्य के दो बच्चे हैं। एक बेटा व एक बेटी। वह अपने दोनों बच्चों को बहुत चाहता था। पत्नी से उसकी नहीं पटती थी क्योंकि पत्नी शराब पीने के लिए मना करती थी और वह नहीं मानता था। कृष्णपाल के पिता नहीं है। उसके तीन भाई है तथा घर में मां है। मां भी कृष्णपाल को शराब के लिए बराबर मना करती थी लेकिन वह मां की बात भी नहीं मानता था।घर पर लगी महिलाओं की भीड़लड़की छेड़ने की लग चुकी धारापुलिस की माने तो लगभग एक साल पहले एक महिला ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया था, जिसके चलते उसके खिलाफ कैलारस थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था।एक ही गोली में निकल गए प्राणकृष्णपाल ने अवैध पिस्टल से जैसे ही गोली मारी घर के लोग गोली की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो कृष्णपाल खाट पर पड़ा था और उसका भेजा निकला हुआ था। कैलारस थाना मौके पर पहुंची तथा युवक का पीएम कराया गया।कहती है पुलिसवह शराब का आदी था जिसकी वजह से उस पर कर्जा हो गया था। कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे। फिलहाला पहली नजर में यही कारण सामने आया है। जांच चल रही है, अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।वेदेन्द्र कुशवाह, थाना प्रभारी, कैलारसकर्ज बनी आत्महत्या की वजहवह कर्जदार हो चुका था। शराब पीने का आदी पहले से ही था। संभवत: शराब के कारण कर्जदार हुआ होगा। मामले की जांच चल रही है, जल्द ही अन्य तथ्य भी सामने आ जाएंगे।रायसिंह नरवरिया, ASP, मुरैना

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |