कॉलेज परिसर के पुराने और जर्जर हो चुके 514 आवास होंगे ध्वस्त; 650 नए आवासों का होगा निर्माण

जबलपुर: पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडीकल कॉलेज जबलपुर के कर्मचारियों के पुराने और जर्जर आवासों को ध्वस्त कर नये आवासों का निर्माण किया जायेगा। यह जानकारी कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल तथा मेडीकल कॉलेज के अधिकारियों की कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में दी गई।बैठक में बताया गया कि मेडीकल कॉलेज परिसर स्थित पुराने एवं जर्जर हो चुके 514 आवासों को तोड़कर उसके स्थान पर 650 नये आवासों का निर्माण किया जायेगा। इनमें 12 डी – टाइप, 40 ई- टाइप, 72 एल-टाइप, 52 जी- टाइप, 352 एच -टाइप तथा 192 आई- टाइप आवास बनायें जायेंगे।इनके अलावा यहां सामुदायिक भवन, स्पोर्टस क्लब एवं जिमिंग इक्युपमेण्ट, खेल मैदान, बाउंड्री बाल का निर्माण भी किया जायेगा। ये निर्माण मेडीकल कॉलेज की तकरीबन 20 एकड़ भूमि पर होंगे। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बैठक में मेडीकल की डीन द्वारा गेस्ट हाउस, सिंगल रेसीडेंस और श्री-टाईप क्वार्टर बनाने के दिये गये सुझावों को भी प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट (पीपीआर) में शामिल कर इसे अंतिम रूप देने के साथ ही अनुमोदन हेतु शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश गृह निर्माण मण्डल के अधिकारियों को दिए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |