बैंककर्मी गर्लफ्रेंड को वाहिद ले गया था नवा रायपुर, बजरंग दल ने लगाया हत्या का आरोप

रायपुर: रायपुर में एक युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है। दरअसल लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ नवा रायपुर घूमने गई थी, मगर घर उसकी लाश लौटी है । इस मामले को लेकर युवती के परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया और लड़की के प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की जा रही है।युवती के बॉयफ्रेंड ने घायल हालत में उसे तेलीबांधा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम इस अस्पताल के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता जमा हो गए। ये सभी हंगामा करने लगे। युवती के बॉयफ्रेंड और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झटकी की खबर है। अब रविवार को इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर सकती है ।यह है पूरा मामलारायपुर के सिलतरा इलाके में रहने वाली 24 साल की मोनिका यादव रहती थी। वो भनपुरी में रहने वाले 28 साल के वाहिद अली के प्यार में पड़ गई। कुछ समय से दोनों के बीच रिश्ता रहा। बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा और रवि वाधवानी ने बताया कि युवक लड़की से मारपीट भी किया करता था।लड़की के घर वालों पर युवक जबरन शादी करने का दबाव भी बना रहा था। मगर समाज में बदनामी के डर से वो चुप रहे। घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।मोनिका यादव रायपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में काम भी करती थी। कुछ वक्त पहले लड़की का युवक के साथ झगड़ा भी हुआ था। वाहिद-मोनिका से मिलने उसके ऑफिस पहुंच गया । वहां उसने बैंक में जाकर युवती से बात करनी चाही।दोनों के बीच बहस भी हुई। काफी देर तक वाहिद बैंक में ही रहा जब वो मानने को राजी नहीं हुआ तो युवती उसके साथ जाने को तैयार हो गई। यहां से दोनों नवा रायपुर के लिए निकल गए थे।हत्या या हादसाबजरंग दल नेताओं ने बताया कि वाहिद ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा है कि नवा रायपुर में बाइक पर राइड करने के दौरान मोनिका पिछली सीट पर बैठी थी। वो अचानक गिर गई जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वाहिद मोनिका को बालको अस्पताल लेकर गया। लेकिन यहां से उसे तेलीबांधा के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया और यहीं मोनिका की माैत हो गई।वाहिद मोनिका का बॉयफ्रैंड।बजरंगदल के पदाधिकारियों का दावा है की वाहिद ने जानबूझकर इस हादसे का सीन क्रिएट करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वह जानबूझकर मोनिका को बालको अस्पताल लेकर गया और वहां काफी देर तक मामला उलझाए कर रखा।वहां से तेलीबांधा के अस्पताल में लाने के बाद मोनिका की मौत हुई । वाहिद ने एक एंबुलेंस ड्राइवर से मोनिका के परिजनों को उसकी मौत की खबर भिजवाई, खुद बात नहीं की। इस मामले में बजरंग दल ने रायपुर पुलिस से हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।अस्पताल के बाहर मचा बवालमोनिका की मौत की खबर सुनकर परिजन और बजरंग दल के नेता अस्पताल पहुंच गए थे। अस्पताल के बाहर जय जय श्रीराम के नारे लगे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वाहिद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर शोर मचाया। आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी । पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हटाकर युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।प्रक्रियाओं में देर रात हो जाने की वजह से अब रविवार को इस मामले में नए सिरे से पुलिस पूछताछ करते हुए, कार्रवाई करेगी माना जा रहा है कि वाहिद के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग और सबूत मिलने पर हत्या का केस भी दर्ज हो सकता है। दूसरी तरफ इस मामले में कार्रवाई न होने पर बजरंग दल के नेताओं ने रायपुर शहर में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |