बाजारों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश; लोडिंग-अनलोडिंग का समय भी तय

बालोद: बाजार में भीड़।दीपावली के त्योहार को देखते हुए बालोद जिले में भी बाजार सजने लगे हैं। जिसके कारण यहां भारी जाम लग रहा है। मार्केट में पैर रखने की भी जगह नहीं है। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कारण लोगों को चलने तक में परेशानी हो रही है। इस वजह से पुलिस-प्रशासन ने बालोद में 6 जगहों पर अस्थायी रूप से पार्किंग बनाने का फैसला लिया है।प्रशासन ने अनाधिकृत रूप से बाहर सामान निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बालोद शहर के व्यस्त मार्ग जैसे घड़ी चौक से सदर बाजार, बुधवारी बाजार और मधु चौक पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश का समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक निषेध किया गया है, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे। वहीं त्योहार को देखते हुए पुलिस वाहनों की चेकिंग भी कर रही है।इन 6 जगहों पर अस्थायी पार्किंग।इन 6 जगहों पर बनाई जा रही अस्थायी पार्किंगबालोद थाना प्रभारी नवीन बोरकर और यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि शहर के 6 स्थानों सी मार्ट, सरदार पटेल मैदान, न्यायालय परिसर के सामने, महावीर स्कूल, बाल मंदिर स्कूल, कन्या शाला स्कूल में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग के रूप में चिन्हांकित किया गया है। यहां वाहन पार्क कर लोग बाजार जाकर खरीदारी कर सकते हैं।पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग।लोडिंग-अनलोडिंग का समय भी तयरात्रि 10.00 बजे के बाद और प्रातः 09.00 बजे के पहले तक सदर बाजार क्षेत्र में मालवाहक वाहनों से सामान की लोडिंग-अनलोडिंग करने का आदेश पुलिस-प्रशासन ने जारी किया है। बालोद शहर के सदर बाजार में काफी भीड़ रहती है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस-प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे से संबंधित गाइडलाइन भी जारी किया है।बाजार में लगने लगी भीड़।इधर 24 अक्टूबर को दीपावली के त्योहार को देखते हुए सरदार पटेल मैदान में पटाखा दुकानें लगाई जा रही हैं। बालोद शहर में 50 से अधिक जगहों पर पटाखा दुकान लगेगी। नगरीय निकाय बालोद, दल्लीराजहरा, गुरुर, अर्जुन्दा, गुंडरदेही, डौंडी, डौंडीलोहारा में पटाखा दुकानें लगेंगी। इसके लिए प्रशासन ने गाइडलाइन भी जारी की है। बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं विक्रेताओं को पानी, रेत और फायर फाइटर का इंतजाम अपने स्तर पर करना पड़ेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |