तीन बाइक सवारों ने गले से सोने की चेन खींची, लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ा

धार: ग्राम कुक्षी के व्‍यस्‍तम मार्ग लक्ष्‍मी चौक से बाइक सवार बदमाश ने सरेराह एक विवाहिता से चैन स्‍नेचिंग की घटना को अंजाम दिया। तीन बाइक सवार बदमाशों ने लक्ष्‍मी चौक पर जा रही विवाहिता के गले से चेन झपटी। विरोध करने पर महिला गिर गई, जिससे उसे चोट भी आई है। चेन झपटने के बाद महिला ने पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए।गले में से चेन खींचकर दिया धक्कादरअसल, कुक्षी निवासी आयुषी पति यश गुप्‍ता अपने घर से मंदिर की ओर जा रही थी। लक्ष्‍मी चौक के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग आए। उनमें से बीच में बैठे युवक ने आयुषी की गले से सोने 20 ग्राम वजनी चेन और उसमें लगा पैंडल छीनने की कोशिश की। आयुषी ने चेन का पकड़ा तो बाइकर्स उसे धक्‍का देकर वहां से भाग निकले। धक्‍का लगने पर आयुषी घटनास्‍थल पर गिरकर चोटिल हो गई। आयुषी ने उठकर बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वह तेज रफ्‍तार से निकल गए।लोगों ने चोरों का पीछा कर एक को पकड़ाआयुषी के चिल्‍लाने पर क्षेत्र के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा कर डाेंगर दरवाजा पडाव क्षेत्र से उमेश पिता एचलिया को पकड़ लिया। उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उमेश से सख्‍ती से पूछताछ की तो उसने अपने अन्‍य साथियों के नाम भी बताए हैं।इन आरोपियों की पुलिस कर रही तलाशआयुषी पति यश की रिपोर्ट पर कुक्षी थाने पर आरोपी उमेश पिता एचलिया उर्फ मुकेश अलावा निवासी पिपल्वा, राजू पिता रिछू, रघु निवासी पिपल्वा के खिलाफ धारा 392 में मामला दर्ज किया है। टीआई ब्रजेश मालवीय के अनुसार घटना की सुचना के बाद मामला दर्ज कर लिया है, शेष आरोपियों की तलाश की जारी हैं

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |