बच्ची की पहचान को पुलिस ने 7 किलोमीटर रेल लाइन खंगाली, हालत है गंभीर

गाजियाबाद: थाना लिंक रोड क्षेत्र में बच्ची रेलवे लाइन किनारे मिली है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में दो साल की बच्ची मिली है। मेडिकल जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अभी ये पता नहीं चला है कि बच्ची कहां की रहने वाली है और उसे यहां तक कौन लाया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसको गाजियाबाद के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। पुलिस गाजियाबाद से दिल्ली तक रेल लाइन किनारे वाले घरों में बच्ची की पहचान के प्रयास कर रही है।सबसे पहले नौशाद की पड़ी बच्ची पर नजरलिंक रोड थाने के इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने बताया, 15 अक्तूबर की सुबह साढ़े 7 बजे PMD रोड रेल लाइन के पास झाड़ियों में करीब दो-ढाई साल की बच्ची रोती हुई मिली। मोहम्मद नौशाद नामक व्यक्ति की नजर सबसे पहले उस पर पड़ी, जो उधर से गुजर रहा था। नौशाद ने तुरंत यूपी-112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद लोकल थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस तुरंत बच्ची को महिला जिला अस्पताल ले गई। दो डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज करने के बाद इस बात की पुष्टि की है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।आनंद विहार रेलवे स्टेशन से भी लापता हुई है एक बच्चीएसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया, जिस वक्त पुलिस पहुंची, तब बच्ची बैठकर रो रही थी। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अब उसकी पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बच्ची के फोटो सभी वॉट्सएप ग्रुप में भेजे हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। हालांकि 24 घंटे बाद भी उसकी पहचान के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।इधर, पुलिस जांच में पता चला है कि नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से शनिवार को एक बच्ची लापता हुई थी। हो सकता है कि कहीं ये वही बच्ची हो। इसलिए गाजियाबाद पुलिस ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ से संपर्क साधा है और लापता बच्ची की जानकारी साझा करने के लिए कहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |