महिला का फटा सिर, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM): गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए कट मारने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को ग्राम आमाडोब में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला का सिर फट गया। शनिवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता मीलू यादव ने बताया कि उसका भाई राकेश यादव दुकान से घर आ रहा था, उसी समय गांव के ही मनोज यादव और दुर्गेश यादव बाइक से उसे कट मारकर जा रहे थे। जब राकेश ने इस बात के लिए मना किया, तो मनोज और दुर्गेश गालीगलौज करने लगे। बाद में वो भाई को छुड़ाकर घर ले आई, लेकिन कुछ ही देर बाद मनोज और दुर्गेश डंडा लेकर आ गए और हमारे साथ मारपीट की, जिसमें मेरा सिर फट गया है। साथ ही हाथ-पैर में भी चोट लगी है।दो पक्षों में हुई मारपीट।वहीं दूसरे पक्ष मनोज और दुर्गेश यादव ने आरोप लगाया है कि वो अपने भाई दौलत यादव के साथ दूध बेचने अमरकंटक जा रहा था, तभी रास्ते में गांव का राकेश यादव उन्हें मिला। वो उनके साथ गालीगलौज करने लगा। राकेश की बहन मीलू भी वहां आकर गालीगलौज करने लगी। बाद में हमारे साथ मारपीट भी की गई है, जिसके कारण हम घायल हो गए।पुलिस से की आरोपियों की शिकायत।इधर गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला मीलू यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गौरेला थाने में धारा 323, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम राकेश यादव, मीलू यादव, मनोज यादव, दुर्गेश यादव हैं। दोनों पक्षों ने 2-2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मीलू और उसके भाई राकेश ने दुर्गेश और मनोज के खिलाफ और दुर्गेश ने मीलू और राकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कोरोना वायरस फिर मचाएगा तबाही? ‘बाबा वेंगा’ ने की डरा देने वाली भविष्यवाणी     |     डिवाइस का क्या करेंगे, दाएं-बाएं न जाएं…अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान मामले में सुप्रीम कोर्ट की हरियाणा सरकार को फटकार     |     इराज लालू यादव… तेजस्वी यादव के बेटे का रखा गया नाम, लालू ने खुद पोस्ट कर बताया मतलब     |     जनता की जेब पर बिजली का करंट, जून में 4.27 फीसदी बढ़कर आएगा बिल; उपभोक्ता परिषद का विरोध     |     सुहागरात मनाई, हनीमून पर भी गई… शादी के 14वें दिन दूल्हे को ठेंगा दिखाकर भागी दुल्हन, लव नहीं लूट मैरिज     |     कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश     |     कलेक्टर न्यायालय गुना ने न्यायिक प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्राप्त किया पहला स्थान,कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS के निर्णायक नेतृत्व में 1209 प्रकरणों का किया गया त्वरित समाधान     |     जख्मों पर मरहम! 1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ित 125 परिवारों को सीएम रेखा गुप्ता ने दी नौकरी     |     ससुराल आया, खाना खाया, फिर साली संग फरार हो गया जीजा… 3 बच्चों का है बाप, पत्नी परेशान     |     हर दिन 2 घंटे राम की परिक्रमा, फिर 10 घंटे काम… ऐसी है राम दरबार की कहानी!     |    

preload imagepreload image