दरवाजे का शीशा नीचे नहीं किया तो चला दी लुटेरों ने गोली, घायल युवक खुद पहुंचा थाने

अमृतसर: राजपाल, जिन्होंने हिम्मत कर कार स्नैचिंग की कोशिश को नाकामयाब किया।पंजाब के अमृतसर में बीते 36 घंटों में तीसरी कार कार छीनने की कोशिशें हुई। शुक्रवार देर रात 11 बजे फतेहगढ़ चूडिया से मजीठा आ रहे परिवार को लुटेरों ने रोका। जब वे असफल हुए तो उन्होंने कार चालक पर गोली चला दी। हिम्मत करके कार चालक ने गाड़ी ना रोकी और वे घायल ही थाना मजीठा पहुंच गया। पुलिस ने बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मजीठा के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले राज पाल अपने परिवार के साथ कार में फतेहगढ़ चूडिया से मजीठा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में सड़क खराब होने के कारण उन्हें बार-बार कार की रफ्तार धीमी करनी पड़ रही थी। अभी वह फाटकों के पास पहुंचे ही थे कि कुछ युवक उनकी कार के पास आ गए। पिस्टल दिखा उन्होंने कार का शीशा नीचे करने का ईशारा किया। लेकिन राजपाल ने ऐसा नहीं किया। गुस्से में लुटेरों ने सीधी गोली चला दी, जो सीधा राजपाल की जांघ पर लगी।खुद कार चला पहुंचे थानेगोली लगने के बाद भी राजपाल घबराए नहीं। उन्होंने कार की रफ्तार बढ़ाई और सीधा मजीठा थाने में पहुंच गए। जहां उन्होंने और परिवार ने तुरंत पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। तुरंत ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। वहीं राजपाल को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया।पुलिस ने जांच की शुरूघटना की जानकार मिलने के बाद अभी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताए हुलिए के अनुसार युवकों की पहचान भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |