शासकीय योजना के राशन खरीदी बिक्री करने वाले आटा चक्की मालिक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

उज्जैन 09 जनवरी। शनिवार 8 जनवरी को पुलिस थाना नीलगंगा उज्जैन द्वारा शिकायत के आधार पर नीलगंगा चौराहा उज्जैन में टाटा मैजिक लोडिंग वाहन क्रमांक एम.पी 30 एलए 0744 में लुज में गेहूं भरकर वाहन चालक राजकुमार कैलाश चौहान निवासी उज्जैन द्वारा चिमनगंज मण्डी उज्जैन जा रहा था। वाहन में लोड गेहूं शासकीय योजना का होने की आशंका के कारण पुलिस जवान नीलगंगा थाना उज्जैन द्वारा वाहन मय लोड गेहूं को पुलिस थाना में खड़ा करवा दिया गया। जिसकी सूचना पर जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला उज्जैन के निर्देशानुसार श्री एस.आर.बरडे सहायक आपूर्ति अधिकारी उज्जैन तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारीगण श्री सीएस बारोड़ व श्री नागेश दायमा उज्जैन द्वारा तत्काल मौके पर जाकर जांच कार्यवाही की गई।

प्राथमिक जांच में पाया गया कि वाहन में लोड गेहूं शांती नगर उज्जैन में स्थित श्रीराम आटा चक्की के मालिक मनोज सोलंकी का होना पाया गया। चक्की मालिक द्वारा गेहूं एवं अन्य अनाज की पिसाई के साथ आटा व गेहूं की खरीदी बिक्री करने का व्यवसाय किया जाना पाया गया। जांच के समय शासकीय राशन की दुकान से उपभोक्ता द्वारा राशन पर्ची पर प्राप्त किया गया आटा चक्की पर गेहूं, चावल विक्रय करने के लिये आते हुए पाये गये। वाहन में लोड गेहूं उचित मूल्य की दुकान पर वितरित होने वाला शासकीय योजना का होने की आशंका के कारण वाहन में लोड गेहूं 14.70 क्विंटल तथा लोडिंग वाहन को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की 3/7 के तहत जप्त किया गया है। जप्तशुदा गेहूं को चिमनगंज मण्डी उज्जैन में स्थित शासकीय वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक सुपुर्दगी देकर वेयर हाउस में रखवाया गया तथा वाहन को थाना प्रभारी पुलिस थाना नीलगंगा की अभिरक्षा में दिया गया है। आटा चक्की मालिक मनोज सोलंकी निवासी उज्जैन के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में आवश्यक जॉच कार्यवाही जारी है।

क्रमांक 0086 अनिकेत/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |     ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |