पेंशनरों द्वारा मनाया गया सेवा का गौरवशाली दिवस,जिले भर के पेंशनर रहे मोजूद

शाजापुर
-पेंशनर साथियों की समस्या और उसके निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर शासन से पेंशनर साथियों के साथ व्यावहारिक आचरण करने की अपील की एवं प्रांतीय संगठन के सुझाव पर शासन के प्रति पेंशनरों की उपेक्षा के लिये विरोध प्रकट किया ।
पेंशनर दिवस के उपलक्ष में शाजापुर जिला पेंशनर संघ द्वारा आयोजित समारोह में संघ के जिलाध्यक्ष डा. जगदीश भावसार यह चेतावनी दी है।
शासकीय अर्ध्द शासकीय एवं उपक्रमों से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की ओर से सेवा का गोरवशाली दिवस के रूप में पेंशनर दिवस मनाया गया।
समारोह में प्रो. मोहनसिंह तोनगरिया, डॉ. दुर्गाप्रसाद झाला , श्री अरूण व्यास , श्री हाजी हनीफ खां मक्सी , श्री सुधीर कुमार ठाकुर प्रबंधक एस.बी.आई. एवं जिला पेंशनर अधिकारी श्री धाकड विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डॉ . जगदीश भावसार ने की । कार्यक्रम का प्रारंभ दीप्रज्जवलन कर सरस्वती वंदना गान के साथ प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम में 75 वर्ष पूर्ण किये 30 पेंशनर साथियों का सम्मान किया गया । कोरोना महामारी से ग्रसित स्वस्थ हुए पेंशनर साथियों का सेवावीर योद्धा उपाधि से सम्मानित किया गया । 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर साथियों का सारस्वत सम्मान कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की गई ।. भारतीय स्टेट बैंक के सेवाकर्मी श्री हरिनारायण एवं संजय यादव को उपभोक्ता एवं पेंशनर साथियों के साथ उत्कृष्ट व्यवहार के कारण सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ . जगदीश भावसार ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में श्री शिरीष दवे , श्री हरिशंकर जी शर्मा , ईजी . दिनेश झाला , श्री रामचन्द्र चौहान , श्री महेन्द्र आर्य , सोमचंद जैन , श्री सुखदेव भावसार , श्री वीरेन्द्र व्यास , श्री राजेन्द्र शर्मा , सहित लगभग 250 पेंशनर उपस्थित थे । कार्यक्रम का आभार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र रिणवा एवं संचालन श्री मनोहर राय द्वारा किया गया । आभार के उपरांत दिवंगत पेंशनर एवं राष्ट्र के सेनानायकों एवं सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजली अर्पित की गई । कार्यक्रम उपरांत सहभोज का कार्यक्रम प्रेम , सद्भावना एवं उत्साह के साथ किया ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |