शाजापुर जिले में फिर 2 बच्चियों के डूबने से मौत

शाजापुर जिले में फिर एक पानी में डूबने से बच्चों की मौत का मामला सामने आया है घटना इस बार सलसलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चौकी मुरादाबाद में हुई है यहां पर तालाब नुमा घंटे में भरे हुए पानी में नहाने गई दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई इस मामले से एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है क्योंकि हाल ही में कालापीपल थाना क्षेत्र में दो बार बच्चों को डूबने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर दिनेश जैन के द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों ग्राम ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिवों को निर्देश दिए गए थे कि इस प्रकार के खुले हुए तालाब नुमा गड्ढों की निगरानी करें और सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं यहां पर करें लेकिन बावजूद इसके सलसलाई थाना क्षेत्र में इस घटना का होना प्रशासनिक व्यवस्थाओं की लापरवाही की पोल खोल रहा है इस घटना में इंद्रेशसनी पिता जितेंद्र उम्र 10 साल निवासी रामगंज मंडी राजस्थान समरीन पिता गौतम उम्र 15 साल निवासी पानखेड़ी कालापीपल निवासी मृतक बताए जा रहे हैं। जो कि 4 साल से पारदी समाज के परिवार के लोग सलसलाई व ग्राम चौकी मुरादाबाद की बलडी पर यहीं पर ही अपना भरण-पोषण करने के लिए अपना काम करते हैं, जिनकी दोनों बालिकाओं की मौत हो गई है। तालाब से निकलने के बाद दोनों को सारंगपुर अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |