टोस्ट की अवैध फैक्टरी जमीदोज की गई

उज्जैन 7 दिसंबर । नागज़ीरि देवास रोड स्थित अवैध टोस्ट फैक्ट्री को आज नगर निगम के अमले द्वारा जमींदोज कर दिया गया । फैक्ट्री संचालकों द्वारा नगर निगम से बिना अनुमति लिये फैक्ट्री स्थापित की गई थी । नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिये नोटिस भी जारी किये गये थे। बिना अनुमति फैक्ट्री स्थापित करने व अतिक्रमण होने से निगम द्वारा प्रशासन द्वारा अवैध फैक्ट्री को जमीदोज कर दिया गया। उक्त फैक्ट्री फन एंड फ़ूड पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा 23 सेप्टेम्बर को नागझिरी इंडस्ट्रीयल एरिया देवास रोड स्थित टीम के साथ दबिश दी गई थी । दबिश में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को बेकरी में कई अनियमितताएँ पाई गई थी ।

बेकरी में टोस्ट निर्माण में स्वास्थ्य के लिये हानिकारक प्रतिबंधित सेकरीन का उपयोग होना पाया गया। साथ ही कर्मचारियों द्वारा गंदगी के बीच टोस्ट का निर्माण किया जा रहा था। अधिकारियों की टीम को यहाँ निर्माण परिसर में जगह-जगह थूकने के निशान भी मिले, तथा कर्मचारियों द्वारा अपनी व्यैक्तिक स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। टीम को यहाँ कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल परीक्षण प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले। टीम ने यहाँ से तैयार किये जा रहे टोस्ट एवं कच्ची खाद्य सामग्रियों व सेकरीन के सेम्पल लिये जाकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये, तथा मौके पर उपलब्ध लगभग 1736 किलोग्राम टोस्ट व खाद्य सामग्री जिसका मूल्य लगभग रूपये 1लाख 18 हजार रु जप्त किया गया था। खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में टोस्ट में हानिकारक सेकरीन पुष्टि पाई गई एवं नमूनें मानव स्वास्थ्य के लिये असुरक्षित घोषित किये गये। जिला कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बेकरी संचालक गुलराज खान एवं सुरेश शर्मा के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं में पुलिस थाना नागझिरी में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |