नकली क्राईम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरफ्तार,फर्जी छापेमार कार्यवाही कर 25 लाख रुपये की मांग करने वाले पुलिस गिरफ्त में

नकली क्राईम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरफ्तार,फर्जी छापेमार कार्यवाही कर 25 लाख रुपये की मांग करने वाले पुलिस गिरफ्त में*
🛑 *24 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* ( भापुसे ) के द्वारा उज्जैन शहर में बढते अपराधो की रोकथाम फर्जी जालसाजो पर निगरानी कर कार्यवाही हेतु निरन्तर पुलिस को निर्देश एवं मार्दशन प्रदान किया जाता है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ( झोन 2 ) *श्री रविन्द्र वर्मा* (भापुसे) के कुशल नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर *श्री विनोद कुमार मीणा* ( भापुसे ) एवं क्राईम ब्रांच प्रभारी *श्रीमति हेमलता अग्रवाल* के निर्देशन में थाना प्रभारी माधव नगर एवं उनकी टीम ने 24 घंटे के भीतर उक्त जालसाजो एवं फर्जी क्राईम ब्रांच अधिकारियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
🛑 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
फरियादी द्वारा थाने पर रिपोर्ट किया था कि मैं एक फर्म एंजल ब्रोकिंग के नाम से मेनेजर के पद पर कार्यरत हैं एवं दिनांक 03.12.2021 के दोहपर के लगभग 12 बजे मैं तथा मेरी फर्म में अन्य साथी कर्मचारी कार्य कर रहे थे कि इतने में तीन व्यक्ति आफिस में आये और उनमें से एक ने अपना परिचय दिया कि हम भोपाल पुलिस क्राईम ब्रांच से है तथा आपके खिलाफ तीन ग्राहको कि शिकायत प्राप्त हुई है हमे छापेमार कार्यवाही करनी है और तीनो व्यक्तियों ने मेरे साथी कर्मचारियों के मोबाईल अपने कब्जे में लेना शुरु कर दिये आफिस कि फाईले इधर उधर करने लगे इतनें में मेरे द्वारा उनसे आईडी कार्ड मांग गया तो उनमें से दो लोगो ने मुझे दूर से अपना कार्ड दिखाया जिस पर अंग्रेजी में पुलिस लिखा था तथा कुछ और भी लिखा था। छापेमार कार्यवाही से बचना है तो अभी नगद पच्चिस लाख रुपये लाकर दे दो इसके लिये तुम्हारे पास आधे घंटे का समय है धमकाने लगे कि ऐसा केस बनायेंगे की जिंदगी भर जैल में सडोगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधव नगर में अपराध क्रमांक 714/21 धारा 170,419,389,511,34 भादवी का पंजीबद्ध किया गया।
🛑 *पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*
दिनांक 04.11.2021 को अपराध में शामिल आरोपीगण को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन तथा वाकी टाकी सेट एवं आईडी कार्ड जप्त किये गये। शहर में या अन्य जिलो में कारीत वारदात करने संबंधी पुछताछ की जा रही है।
🛑 *जप्त माल एवं सामान*
01.सफेद रंग की ईऑन कार एमपी 04 सीएस 8661
02.वॉकी टॉकी सेट
03. आई कार्ड
*सराहनिय कार्य*
निरी श्री मनीष लोधा थाना प्रभारी थाना माधव नगर, उनि महेन्द्र मका, सउनि यशवंत कछवाय सउनि राधेश्याम आवलिया, प्रआर जितेन्द्र झा, आर शैलेश, आर कुलदीप, क्राईम ब्रांच से उनि संजय यादव प्रआर कृपाशंकर, प्रआर पवन सिंह प्रजार रुपेश, आर अनीस मंसुरी क्राईम ब्रांच

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |