होमगार्ड स्वतंत्र भारत की आजाद हिन्द फौज, संभागायुक्त ने स्थापना दिवस के अवसर पर सलामी ली

उज्जैन 06 दिसम्बर। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय में 75वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभागायुक्त श्री संदीप यादव थे। संभागायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया। परेड के द्वारा मार्चपास्ट किया गया। इस दौरान संभागायुक्त ने सलामी ली। इस अवसर पर संभागायुक्त ने कहा कि आजादी के बाद देश में होमगार्ड के बहादुर जवानों ने आपदा बचाव राहत कार्य तथा पुलिस के मुख्य सहयोगी के रूप में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों से अपनी उपयोगिता सिद्ध करते आ रहे हैं। देश की शान्ति व्यवस्था, प्रगति और उत्थान में होमगार्ड, सिविल डिफेंस का बड़ा योगदान है। उन्होंने इस अवसर पर होमगार्ड के अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्र के सामने आने वाली हर प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिये होमगार्ड के जवानों को प्रेरित किया।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री संतोष कुमार जाट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परेड हेतु होमगार्ड के छह प्लाटूनों को लगाया गया था। परेड पश्चात बाढ़ व अन्य प्रकार की आपदाओं के दौरान साहस व जज्बे का प्रदर्शन करने वाले तथा आपदा के दौरान लोगों की जान बचाने वाले होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवानों को संभागायुक्त द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त ने प्रधानमंत्री के सन्देश का वाचन किया। संभागायुक्त द्वारा अत्याधुनिक आपदा रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री जाट ने बताया कि देश की आजादी के बाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजाद हिन्द फौज के सेना नायकों को मिलाकर आज ही के दिन होमगार्ड संगठन की स्थापना की थी। यह होमगार्ड विभाग के लिये गौरव की बात है। आजादी के बाद देशी रियासतों के भारतीय गणराज्य में विलय कराने में होमगार्ड संगठन की अविस्मरणीय भूमिका रही थी। इसी तरह 1962, 1965 तथा भारत-पाकिस्तान युद्ध 1972 के दौरान तीनों सेनाओं का कंधे से कंधा मिलाकर होमगार्ड संगठन ने युद्ध में सक्रिय सहयोग दिया था। आज भी होमगार्ड के जवान विभिन्न आपदाओं, कानून व्यवस्था तथा देश की आन्तरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर महिला सैनिकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

क्रमांक 3763 उज्जैनिया/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |