उज्जैन के थाना नरवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,सट्टे के आरोपियों से कुल 65500 रुपये जप्त

उज्जैन के *थाना नरवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
🛑 *सट्टे के आरोपियों से कुल 65500 रुपये जप्त*
🛑 *आरोपियों द्वारा पर्ची में अंको के माध्यम से चल रहा था सट्टा*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशानुसार जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने लगातार अवैध शराब माफियाओं, जुआ/सट्टा चलाने वालों, गुण्डा-बदमाशों आदि पर कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.12.2021 को *डॉ.श्री रविन्द्र वर्मा* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-02 को मुखबिर से सूचना मिली की थाना नरवर के पिपलोदा द्वारकाधीश में पर्ची पर अंक लगाकर सट्टा चलने की सूचना प्राप्त हुई।
🛑 *पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*
सूचना पर *डॉ. श्री रविन्द्र वर्मा* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-02 एवं *श्री अरविंद तिवारी* उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय के निर्देशन में *सुश्री नीलम बघेल* परि उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना पर उक्त टीम द्वारा थाना नरवर के ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश में दबीश दी गई, जहा पर दो व्यक्ति पर्चियों पर अंक लिख रहे थे जिन्हें घेराबंदी की पकड़ा गया जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नरवर पर धारा 4(क), सट्टा अधिनियम का पाये जाने पर अपराध क्र; 342/21 पंजीबद्ध किया जा कर विवेचना में लिया गया।

🛑 *आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड*
1.*प्रथम आरोपी* पर विभिन्न धाराओं में तीन अपराध पंजीबद्ध है
2. *द्वितीत आरोपी* पर दो अपराध पूर्व में पंजीबद्ध हैं ।

🛑 *जप्त सामग्री*
01-सट्टा अंक लिखी पर्ची 24 नग
02- लीड पेन 02 ।
03- नगदी 65500 रूपये ।

*सरहानीय भूमिका*
सुश्री नीलम बघेल, परि. उप पुलिस अधीक्षक, उनि. प्रमोद भदोरिया, सायबर सेल, प्र. आर. 820 सुबोध सिंह थाना नरवर, प्र. आर. प्रेम सबरवाल, सायबर सेल, प्र. आर. कन्हैयालाल शर्मा, सायबर सेल, आर. 1218 पंकज पाटदार, थाना माधवनगर एवं आर. 0178 अमरनाथा थाना माधवनगर एवं सैनिक सुनील ठाकुर सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |