प्रत्येक जिले में सतर्कता और सावधानी आवश्यक टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई जाए मंत्री जन-जागरूकता के लिए प्रयास करें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कैबिनेट मीटिंग के पहले संबोधन में व्यक्त की संक्रमण पर चिंता

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के 14 प्रकरण सामने आने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने फेस मास्क के उपयोग ,परस्पर दूरी और बार-बार हाथ साफ करने जैसे उपायों पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि आज कोरोना नियंत्रण के लिए आपात बैठक में भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।भोपाल के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर टेस्ट की संख्या बढ़ाने और पॉजिटिव लोगों को आइसोलेट करने की आवश्यकता है। सावधानी में ही सुरक्षा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की नए वेरिएंट से सावधान रहने और इसके लिए जागरूक रहना बहुत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रि-परिषद को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री जन-जागरूकता प्रयासों में सहयोग करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी मंत्रियों से अनुरोध किया कि वे भी जिलों में जन-जागरूकता के प्रयासों से जुड़ें। इसके साथ ही अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अपने स्तर पर सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में होने वाले कोरोना टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई जाना चाहिए। हम सजग रहेंगे तो संक्रमण के इन मामलों को बढ़ने से रोक सकेंगे। प्रदेश में सभी का अलर्ट रहना आवश्यक है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |