एटीएम पर डकैती की योजना बनाने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 आरोपियों से अवैध पिस्टल मय जिंदा राउंड व धारदार हथियार जप्त

थाना चिमनगंज पुलिस ने आर्डी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास एटीएम पर डकैती की योजना बनाने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
🔴 05 आरोपियों से अवैध पिस्टल मय जिंदा राउंड व धारदार हथियार जप्त।
🔴 घटना को अंजाम देने के पूर्व ही आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा शहर में संपति संबंधी अपराधो के आरोपियों की धरपकड़/ गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ए आर नेगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिमनगंज श्री जितेंद्र भास्कर द्वारा डकैती की योजना बनाते 05 आरोपियों को घटना कारीत करने के पूर्व ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

⭕ घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 23.11.21 को थाना चिमनगंज पर मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की आर्डी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पीछे खेत में पांच व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को लूटने की योजना बना रहे हैं।

⭕ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –
उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को सूचित किया तथा कार्यवाही हेतु थाना चिमनगंज के उपस्थित बल की 02 टीम तैयार कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पहुंचे जहां 05 व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर डकैती डालने की योजना बनाते दिखाई दिये। सभी बदमाशों के पास हथियार थे, तथा वे पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल द्वारा सभी बदमाशों को पकड़ने पश्चात उनकी तलाशी लेने पर बदमाशों के पास से एक पिस्टल मय जिंदा राउंड के, एक चाकू, व तीन लोहे के सरिये मौके पर जप्त कर आरोपीगण को गिरफतार किया गया तथा आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1101/21 धारा 399,402 भादवि एवं 25 ,27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⭕ जप्त माल मश्रुका
1. एक पिस्टल मय जिंदा राउंड ,
2. एक लोहे का धारदार तडतडीदार चाकू
3. तीन लोहे के सरिये
आरोपीगणों से बरामद किये गया।

⭕ आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
▪️ प्रथम आरोपी निवासी रुढ़ाखेड़ा उज्जैन के विरुद्ध पूर्व में थाना चिमनगंज पर मारपीट गली गालोच, गृह अतिचार, गृह भेदन,चोरी, आबकारी अधिनियम आर्म्स अधिनियम जैसी धाराओं में कुल 09 प्रकरण दर्ज है।
▪️ द्वितीय आरोपी ग्राम तिलावद उज्जैन का निवासी है।
▪️ तृतीय आरोपी महावीर नगर पीपलीनका उज्जैन का निवासी है।
▪️ चतुर्थ आरोपी नरसिंह घाट कालोनी उज्जैन का निवासी है ।
▪️ पांचवा आरोपी लखायडा उज्जैन का निवासी है ।
⭕ सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी चिमनगंज श्री जितेंद्र भास्कर के नेतृत्व में उनि हाकिम सिंह नायक, उनि विकास देवड़ा, सउनि लक्ष्मीकांत गौतम, प्रआर अरविंद, प्रआर राजपाल, आर निर्मल, आर शैलेष, आर ब्रज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |