जीरापुर पुलिस द्वारा चोरी गई गामा गाड़ी को 24 घंटे के भीतर बरामद करने में मिली सफलता

जीरापुर- वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है, दिनांक 12.11.21 को फरियादी जयप्रकाश पिता अमृतलाल उम्र 32 साल निवासी वार्ड 14 आवास कालोनी जीरापुर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 10.11.2021 को रात 08.00 बजे करीबन मेरी टैरेक्स तूफान गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP-13-BA-4256, इंजन नम्बर D69016810 तथा चेचिस नम्बर MC1D4DGA0LP088857 को लॉक करके अपने घर के बाहर आवास कालोनी जीरापुर में खड़ी की थी उसके बाद मैं घर जाकर सो गया था । फिर मैंने दिनांक 11.11.2021 को सुबह 05.00 बजे करीबन मेरी टैरेक्स तूफान गाड़ी को देखा तो मेरी गाड़ी घर के बाहर नही दिखी मेरी टैरेक्स तूफान गाड़ी कीमती करीबन 10 लाख रुपये की थी जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है की रिपोर्ट पर थाना जीरापुर में अपराध क्रमांक 427/21 धारा 379 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसड़ीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया द्वारा चोरी गई टैरेक्स तूफान गाड़ी की बरामदगी एवं अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम तैयार की गई एवं विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक तूफान गाड़ी सीमावर्ती राज्य राजस्थान के झालावाड़ जिले के बेरला के जंगल में खड़ी है सूचना की तस्दीक हेतु थाने से तत्काल टीम रवाना कर बेरला के जंगल थाना गंगधार जिला झालावाड़ राजस्थान में टैरेक्स तूफान गाड़ी क्रमांक MP-13-BA-4256 की खड़ी दिखी जो थाना हाजा के उक्त अपराध का मशरुका होने से समक्ष पंचान के टैरेक्स तूफान गाड़ी क्रमांक MP-13-BA-4256 कीमती करीबन 10,00,000 रुपये को जप्त किया गया एवं प्रकरण में आऱोपियों की भी तलाश की जा रही है जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।
जप्त शुदा मसरुका – टैरेक्स तूफान गाड़ी रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP-13-BA-4256 इंजन नम्बर D69016810 चेचिस नम्बर MC1D4DGA0LP088857 कीमती करीबन 10,00,000 रुपये
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया , सउनि. कैलाश व्यास, आर. 1040 आनंदीलाल, आऱ. 1030 सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |