मत्स्य विभाग योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार कर लोगों को लाभांवित करें- कलेक्टर श्री जैन प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 866 लाख लागत के 275 प्रकरणों का अनुमोदन

शाजापुर, 12 नवम्बर 2021/ मत्स्य विभाग अपने विभाग की योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा प्रचार कर लोगों को लाभांवित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत प्रकरणों के अनुमोदन के लिए आज संपन्न हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिये। बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए मत्स्योद्योग विभाग द्वारा कुल 275 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसकी कुल लागत 866 लाख है तथा इसमें 425.77 लाख रूपये का अनुदान दिया जाना है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत नवीन तालाब बनाने के 55 प्रकरणों में 48.75 हेक्टेयर जल क्षेत्र के लिए कुल 341.25 लाख रूपये (अनुदान 158.55 लाख रूपये) का अनुमोदन किया गया है। इसी तरह इनपुट कास्ट के 55 प्रकरणों में 48.75 हेक्टेयर जल क्षेत्र के लिए कुल 197 लाख रूपये (अनुदान 91 लाख रूपये), बायोफ्लाक (0.1 हेक्टेयर) के 3 प्रकरणों में 0.30 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए कुल 42 लाख रूपये (अनुदान 22.40 लाख रूपये), 200 लाख रूपये लागत (अनुदान 112 लाख रूपये) के आईस प्लाँट निर्माण के 3 प्रकरणों, मोटरसाईकिल विथ आईसबॉक्स के 74 प्रकरणों लागत 55.50 लाख रूपये (अनुदान 26.55 लाख रूपये), जलाशयों में अंगूलिका संचयन के एक प्रकरण के लिए लागत 18.69 लाख रूपये (अनुदान 7.44 लाख रूपये), ऑटोरिक्शा विथ आईसबाक्स के 3 प्रकरणों लागत 9 लाख रूपये (अनुदान 5.40 लाख रूपये) तथा बचत सह राहत योजना के 61 प्रकरणों में लागत 2.43 लाख रूपये (अनुदान 2.43 लाख रूपये) इस प्रकार कुल 275 प्रकरणों में इकाई लागत 865.87 लाख रूपये (अनुदान 425.77 लाख रूपये) का अनुमोदन किया गया है। इससे जिलें में 48.75 हेक्टर नवीन जल क्षेत्र का निर्माण होगा और जिले के किसानों को मछली पालन से अतिरिक्त आय मिलेगी।

बैठक में सहायक संचालक मत्स्य श्री चन्द्रकांत भिसे, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद चौहान, एलडीएम श्री ललित कुमार, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री जीआर अम्बावतिया, मत्स्य पालक संघ के श्री गोपाल, श्री दिनेश, मत्स्य निरीक्षक श्री किशोर महाजन एवं श्री सचिन चौहान भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |