चन्दन तस्करो से 15 किलो अवैध चंदन तथा एक मोटर सायकिल सहित 76000 रुपए का मशरूका जप्त

खिलचीपुर- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चन्दन चोरी की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान खिलचीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन एवं एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेडडी के मार्गदर्शन में थाना खिलचीपुर की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर तस्करो से एक-एक फिट के 13 टुकडे लकडी के करीबन 15 किलो अवैध चंदन तथा एक मोटर सायकिल एमपी 09 एनके 9909 को जप्त किया गया।


दिनांक 10.11.21 को कस्बा भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी खिलचीपुर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की छापीहेडा रोड पर छापीहेडा तरफ से तीन व्यक्ति साईन मोटर सायकिल से चंदन की कटी हुई लकडी एक सफेद प्लास्टिक के थैले मे भरकर ला रहे है। सूचना पर खिलचीपुर थाना टीम छापीहेडा रोड कालेज के पास पहुची थोडी देर बाद मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के तीन व्यक्ति मो.सा. से आते दिखे जिसे हमराह फोर्स व पंचान की मदद रोका जिनका नाम पता पूछा तो मोटर सायकिल चालक ने अपना नाम बाबू मालवीय उम्र 42 साल नि. छापीहेडा व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शंकरलाल राठौर उम्र 55 साल नि. धाकड मोहल्ला छापीहेडा तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम रामेश्वर वर्मा उम्र 25 साल नि. कांकरिया थाना छापीहेडा का होना बताया अवैध रूप से ले जा रहे चंदन के संबंध में कोई लाइसेंस या कागजात नहीं बताए। आरोपीगण का कृत्य धारा 3, 4, 26(1)(a) भारतीय वन अधिनियम तथा धारा 379 भादवि के अंतर्गत दंडनीय पाया जाने से आरोपीगण से 15 किलो अवैध चंदन तथा एक मोटर सायकिल एमपी 09 एनके 9909 जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। तथा उक्त धाराओं के तहत अपराध क्र.514/21 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
थाना खिलचीपुर टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप गोलिया, प्रआर 37 रामसिह भिलाला, प्रआर 317 प्रकाश भिलाला, आर 293 महेन्द्र, आर 24 भगवानदास, आर 395 महेष, आर 227 धर्मेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |