Breaking वाट्सएप या एसएमएस पर स्थानीय निवास, आय प्रमाण पत्र एवं चालू खसरा-खतौनी और नक्शा की नकल

शाजापुर, 10 नवम्बर 2021/ आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के संदर्भ में विगत दिनों सीएम जन सेवा का शुभारंभ हुआ है। सीएम जनसेवा के तहत नागरिक अपने मोबाइल से 181 पर काल कर एक दिन में घर बैठे वाट्सएप या एसएमएस पर स्थानीय निवास, आय प्रमाण पत्र एवं चालू खसरा-खतौनी और नक्शा की नकल प्राप्त कर सकेंगे।
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन जो कि वर्तमान में जनशिकायत निवारण का एकीकृत प्लेटफार्म है, के अंतर्गत नागरिक सुविधाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए सीएम जन सेवा शुरू की गई है। यह पहल न केवल नागरिकों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को आय, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनाने के अतिरिक्त कार्य से भी मुक्त करती है। सीएम जनसेवा अंतर्गत आवेदन के लिए नागरिको को निःशुल्क नम्बर 181 पर कॉल करना होगा। आवेदन के लिए आवेदक को स्वंय का नाम, मोबाइल नम्बर आदि का विवरण कॉल सेन्टर (181) के माध्यम से दर्ज कराना होगा। आवेदक को एसएमएस, वाटसएप के माध्यम से एक लिंक भेजी जाएगी जिसके माध्यम से आवेदक उक्त सेवाओं की डिजीटल प्रति घर बैठे एक दिन में प्राप्त कर सकेंगे। सीएम जनसेवा के माध्यम से उक्त सेवाएं अवकाश के दिन भी प्राप्त की जा सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |