शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र के ग्राम कमालपुर के बिजासन माता मंदिर में उभरे लाल रंग के पैरों के निशान

शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र के ग्राम कमालपुर के बिजासन माता मंदिर में उभरे लाल रंग के पैरों के निशान कौतुहल का विषय बन गए है। इसे आस्था कहे या अंधविश्वास ग्रामीण इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद से ही मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ ने फिलहाल किसी तरह की धारणा नहीं बनाई है।
माता मंदिर में बने पैरों के निशान
ग्राम कमालपुर के इमली वाले हनुमान मंदिर के समीप स्थित बिजासन माता मंदिर में पैरों के निशान दिखने का घटनाक्रम हुआ है। जिसे ग्रामीणों ने चमत्कार माना है। माता मंदिर में रविवार को लाल रंग के पैरों के निशान दिखाई दिए, ग्रामीणों का मानना है कि यह पैरों के निशान माता के हैं, क्योंकि शाम के समय मंदिर में पुजारी ताला लगा देते हैं और शनिवार की रात को भी ऐसा ही हुआ। जब अगले दिन सुबह पुजारी ने आकर पूजन पाठ के लिए मंदिर का द्वार खोला तो अंदर पैरों के लाल रंग के निशान दिखाई दिए, जिसकी सूचना पुजारी अतुल उपाध्याय ने तत्काल ग्रामीणों को भी दी।
सूचना मिलते ही दर्शनों की भीड़
ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही मंदिर में पैर के निशान देखने के लिए तांता लग गया। ग्रामीण इसे माता के पैरों के निशान मान रहे हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह पैरों के निशान अचानक कहां से आ गए, ये माता की आस्था है तो कुछ लोग फिलहाल घटनाक्रम पर कोई धारणा नहीं बना रहे। मंदिर पुजारी उपाध्याय का कहना है कि रविवार को मंदिर के गर्भगृह की ओर ये निशान देखे गए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |