खिलचीपुर पुलिस टीम ने दबिश देकर 16464 हजार रुपए कीमती 60 लीटर ग्लोबल नीबू स्पेशल शराब की जप्त

-खिलचीपुर, जिला राजगढ़ जिले में अवैध शराब धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही जारी*
-खिलचीपुर पुलिस टीम ने दबिश देकर 16464 हजार रुपए कीमती 60 लीटर ग्लोबल नीबू स्पेशल शराब की जप्त
-अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश हैं वहीं लगातार अवैध शराब जब्ती की कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना खिलचीपुर की पुलिस टीम ने भी आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जप्त की है।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खिलचीपुर सुश्री निशा रेडडी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खिलचीपुर प्रदीप गोलिया एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.10.21 को छापीहेडा नाका खिलचीपुर पहुचे कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताये एक मारूति सुजकी सिफ्ट कार एमपी 39 सी 3989 आती हुई दिखी जिसे हमराह पंचान हमराह चालक की मदद से घेराबंदी कर रोका जिससे नाम पता पूछा तो अपना नाम रामबाबू दांगी उम्र 35 साल निवासी ब्यावराकलां का होना बताया जिसकी मारूति कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी मे 07 कार्टून खाकी रंग के रखे मिले जिन्हे खोलकर देखने पर प्रत्येक कार्टून मे ग्लोबस नीबूं स्पेशल देशी शराब के 48-48 शराब क्वाटर कुल शराब क्वाटर 336 कुल शराब 60.480 लीटर प्रत्येक क्वाटर मे 180 एमएल शराब भरी हुई कुल शराब कीमती 16464 रूपये की पाई गई तथा वाहन की कीमत 5 लाख होना पाई गई है
आरोपी से उक्त शराब रखने एवं बेचने का लाइसेंस मांगने पर नहीं होना बताया गया उक्त आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 456/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्यवाही के चलते आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप गोलिया , उप निरीक्षक प्रवीण जाट, सउनि मानसिह राजपूत, आर 729 रविन्द्र गुर्जर, आर 24 भगवानदास का सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |