सफलता की कहानी” जैविक खेती करने से किसान को हुआ लाभ

उज्जैन 09 अक्टूबर। आज के दौर में कई किसान जिले में रासायनिक उर्वरक का कम उपयोग कर जैविक खेती की ओर रूझान बढ़ रहा है। जैविक खेती करने से किसानों को मुनाफा भी हो रहा है। खेती को लाभ का धंधा बनाने की कहावत को चरितार्थ करते हुए उज्जैन जिले के मतानाखुर्द निवासी कृषक धर्मेन्द्र पिता कमल सिंह ने गत वर्ष सोयाबीन एवं सूरजमुखी की खेती करने पर लगभग 42 हजार रुपये से अधिक की आमदनी हुई थी जबकि इस वर्ष उनके द्वारा जैविक खेती करने पर गत वर्ष से इस वर्ष 16 हजार रुपये से अधिक की आमदनी हुई। जैविक खेती करने से किसान को लाभ हुआ है न कि हानि।

मतानाखुर्द निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह के पास तीन बीघा जमीन है और अपनी लगन एवं मेहनत से जैविक खेती करने से जो मुनाफा हुआ है, उससे वह अत्यन्त प्रसन्न नजर आ रहे हैं। श्री धर्मेंद्र के द्वारा गत वर्ष अपने खेत में सोयाबीन और गेहूं, चना की पारम्परिक खेती की थी। एक दिन उनके गांव में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने किसान श्री धर्मेंद्र को बताया कि रासायनिक खेती के बजाय अगर वह जैविक खेती कर फसल परिवर्तन करें तो खेती करने में उन्हें मुनाफा होगा। अधिकारी की बात मानकर उनके द्वारा इस वर्ष सोयाबीन के साथ-साथ सूरजमुखी की खेती की गई जो पूर्णत: जैविक खेती पर आधारित थी। खेती में खाली जगह होने पर उनके द्वारा सुरजना, हल्दी एवं चुकंदर तथा मक्का भी लगाई गई, जिसके माध्यम से छह हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी उन्हें हुई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |