Video- टोंक खुर्द थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक सम्पन्न


टोंक खुर्द-थाना टोंक खुर्द पर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एसडीओपी महोदय सोनकच्छ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक श्री चंदर सिंह चंद्रवंशी के द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि दशहरा ईद मिलादुन्नबी दीपावली को लेकर शांति समिति की मीटिंग ली गई जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु उपस्थित हुए मीटिंग में कोरोना गाइडलाइन का पालन एवं शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए एवं शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में मौजूद वरिष्ठ जनों ने भी आगामी त्यौहार की व्यवस्थाओं को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और अपनी बात रखी इस दौरान थाना प्रभारी के द्वारा कहा गया कि आपसी भाईचारा सौहार्द और शांति के साथ त्यौहार संपन्न हो यही हम सभी की प्राथमिकता है इस दौरान थाना प्रभारी श्री चंद्रवंशी के द्वारा माताजी पांडाल के सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि अपने-अपने वॉलिंटियर रात में भी पांडाल पर रखें अखंड ज्योत जहां जलाई जाती है वहां सुरक्षा व्यवस्था रखें मवेशियों को पंडाल के पास न आने दे विसर्जन के दौरान सांकेतिक रूप से ही नागरिक गण विसर्जन स्थल पर जाएं और शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी लोग पालन करें इस दौरान मौजूद सभी नागरिकों ने थाना प्रभारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि नियमों का पालन करते हुए ही सभी त्योहार संपन्न होंगे
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |