न्याय पाना हर व्यक्ति का अधिकार है एवं समानता ही समाज का आधार है- श्री देवडा ग्राम आलाउमरोद में विधिक साक्षरता-जन जागरूकता शिविर का आयोजन

शाजापुर, 05 अक्टूबर 2021/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 02 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक आयोजित होने वाले भारत की आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत आज जिला स्थापना शाजापुर अंतर्गत ग्राम आलाउमरोद में विधिक साक्षरता/जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर सचिव श्री राजेन्द्र देवड़ा द्वारा शिविर में उपस्थित शिविरार्थियों को नालसा एवं सालसा द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अवैध व्यापार एवं वाणिज्यिक यौन शोषण के दुष्प्रभाव एवं परिणामों के बारे में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला तथा इसके साथ ही ट्रांसजेंडर, पीड़ितों, भिखारियों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सभी के साथ समानता का व्यवहार करने का पाठ पढ़ाया। श्री देवड़ा ने कहा कि समानता ही समाज का आधार है, हमें सभी व्यक्तियों के साथ समान का व्यवहार करना चाहिए।

इसके साथ ही तहसील विधिक सेवा समिति सुसनेर में ग्राम खनौटा में विधिक साक्षरता/जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लोगों को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ ही विभिन्न निमयों एवं कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही तहसील विधिक सेवा समिति शुजालपुर में न्यायालय परिसर एवं अम्बेडकर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |