जनसुनवाई प्रारम्भ हुई, कलेक्टर ने आम आदमी की समस्याओं को सुना और निराकरण के निर्देश दिये

उज्जैन 21 सितम्बर। कोरोनाकाल में बन्द जनसुनवाई आज फिर से प्रारम्भ हुई। बृहस्पति भवन में आज लगभग 75 से अधिक लोगों ने पहुंच कर अपनी समस्याओं के बारे में सीधे कलेक्टर श्री आशीष सिंह को बताया। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, एसडीएम श्री संजीव साहू, श्रीमती कल्याणी पाण्डेय एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में प्रजापत नगर उज्जैन में रहने वाली केसरबाई ने शिकायत की कि उनके मालिकी हक के मकान को किरायेदार खाली नहीं कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी अलग दे रहे हैं। कलेक्टर ने सम्बन्धित थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिये कहा है। इसी तरह ग्राम पलवा की रचना यादव एवं पिता ने शिकायत की कि उनके परिवार के लोग उनसे जमीन छीन रहे हैं और मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस मामले में भी सम्बन्धित थाने को कार्यवाही के लिये लिखा गया। जिला पंचायत से सेवा निवृत्त हुए सहायक विस्तार अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार सक्सेना ने समयमान वेतन का लाभ नहीं देने की शिकायत की। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को प्रकरण निराकृत करने के लिये भेजा है। ग्राम माधवपुरा के श्री रमेशचन्द्र ने बिजली के बिल अधिक आने की शिकायत की। इसी तरह ग्राम पिपलौदा सागोतीमाता के मांगीलाल ने बीपीएल से नाम काटे जाने की शिकायत करते हुए पुन: सूची में नाम जोड़ने की मांग रखी।​

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |