देवास जिले में राज्‍य शासन के निर्देशानुसार पुन: शुरू हुई जनसुनवाई

शाजापुर
————–
कलेक्टर श्री शुक्‍ला को जनसुनवाई में आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं
————-
जनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
————-
राज्‍य शासन के निर्देशानुसार जिले में आज मंगलवार को जनसुनवाई पुन: शुरू हुई। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई मे आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
भरण पोषण के लिए राशि दिलाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक श्रीमती गुलसन बी ने आवेदन दिया कि भरण पोषण के लिए उनके पुत्र से राशि दिलाई जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने श्रीमती गुलसन बी के पुत्र को ‍हर माह 5 हजार रूपये श्रीमती गुलसन बी को देने के निर्देश दिए।
आर्थिक सहायता दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक श्रीमती प्रमिला ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने श्रीमती प्रमिला सिंह को 2 हजार रूपये आर्थिक सहायता देने के ‍निर्देश दिए।
बी.पी.एल. राशन बनाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक इरफार मन्‍सूरी ने बी.पी.एल. राशन बनाये जाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण के ‍निर्देश दिए।
विद्युत कंरट लगने से मृत्‍यु होने पर आर्थिक सहायता दिलाई जाये
जनसुनवाई में बागली तहसील के ग्राम रातातलाई के निवासी श्री बोंदर ने उनके पुत्र की मृत्‍यु विद्युत कंरट लगने से होने पर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण के ‍निर्देश दिए।
कृषि भूमि से कब्‍जा हटाया जाए
जनसुनवाई में टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चौबाराधीरा के निवासी मोहन एवं मेहरबान ने कृषि भूमि से कब्‍जा हटाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण के ‍निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्रात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |