सिंहस्थ क्षेत्र में 2016 के बाद बने हुए पक्के निर्माण कार्य हटाए जाएंगे, कलेक्टर ने चिन्हित करने के निर्देश दिए

उज्जैन 15 सितंबर। सिंहस्थ 2016 के बाद सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के निर्माण कार्यों को हटाया जाएगा । कलेक्टर ने इस संबंध में आज नगर निगम के भवन अधिकारियों ,जोन अधिकारियों व इंजिनीर्स की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए कि वे आगामी सात दिवस में ऐसे सभी निर्माण कार्यो को चिन्हित करें जो सिंहस्थ 2016 के आयोजन के बाद अतिक्रमण कर पक्के बनाए गए हैं । कलेक्टर ने कहा कि सिहस्थ क्षेत्र में अस्थाई निर्माण कार्य जिनमे टीन शेड शामिल है उनके बारे में इस तरह की रिपोर्ट देने की आवश्यकता नही है। कलेक्टर ने साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निष्पक्षता के साथ सभी निर्माण कार्यों को चिन्हित किया जाए ।किसी भी तरह के भेदभाव की शिकायत उन तक नहीं पहुंचना चाहिए । बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता , एसडीएम श्रीमती कल्याणी पांडे ,अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक ,भवन अधिकारी श्री पीयूष भार्गव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |