देवास जिले में वैक्‍सीनेशन अभियान 3.0 में 17 सितम्‍बर को शत-प्रतिशत वैक्‍सीनेशन करें

देवास जिले में वैक्‍सीनेशन अभियान 3.0 में 17 सितम्‍बर को शत-प्रतिशत वैक्‍सीनेशन करें
—————-
जिले में 85 हजार व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन का पहला और दूसरा डोज लगाने का लक्ष्‍य
————-
सीएम हेल्‍प लाईन पर लंबित शिकायतों का निराकरण 19 सितम्‍बर तक विशेष अभियान चलाकर करें
————-
कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान ने समय-सीमा संबंधी लंबित पत्र के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर सभाकक्ष में ली। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने जिले में 17 सितम्‍बर को वैक्‍सीनेशन अभियान में शत-प्रतिशत वैक्‍सीन लगाने के निर्देश दिये। जिले में 85 हजार व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है। उन्‍होंने सभी सेक्‍टर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह एक दिन पहले पहुंच जाये। हर दो घण्‍टे जानकारी कंट्रोल रूम को भेजे। जिले में वैक्‍सीनेशन के महा-अभियान लिए 400 टीमें बनाई गई है, जिसमें 50 मोबाईल टीमें भी शामिल है। जिले में महा-अभियान सुबह 7.30 बजे से प्रारम्‍भ होगा। उन्‍होंने वैक्‍सीनेशन कार्य में लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्‍होंने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का निराकरण 19 सितम्‍बर तक विशेष अभियान चलाकर करें। सीएम हेल्‍प लाईन पर 100 दिन से अधिक लम्बित शिकायतों निराकरण प्राथमिकता से करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें तथा शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। शिकायत अनअटेंडेंट पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्‍होंने कहा की समय-सीमा संबंधी प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें। व्‍यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता से मिलकर संतुष्‍टी पूर्वक शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।
सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा की और शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री किसान कल्याण शिकायतों, फसल बीमा संबंधित शिकायतों और नगर पालिका में लंबित शिकायतों की समीक्षा की और अभियान चलाकर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |