केन्द्रीय जेल में निरूद्ध दण्डित बन्दी नरवरसिंह की उपचार के दौरान मृत्यु

उज्जैन 06 सितम्बर। केन्द्रीय जेल अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि जेल के बन्दी नरवरसिंह पिता अमरसिंह को जेल चिकित्सक के परामर्श अनुसार विगत 25 अगस्त को जिला चिकित्सालय भेजा गया था, जहां जिला चिकित्सालय के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बन्दी को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था और 26 अगस्त को आगामी उपचार हेतु जेल गार्ड और जेल वाहन से एमव्हायएच इन्दौर भेजा गया था, जहां विगत 4 सितम्बर को प्रहरी श्री कमलेश दुबे द्वारा जेल गेट पर 11.35 बजे गेट प्रहरी श्री भोजराज रावत को दूरभाष पर सूचना दी गई कि बन्दी की रात्रि 11.30 बजे मृत्यु हो गई है।

दण्डित बन्दी नरवरसिंह पिता अमरसिंह की मृत्यु की सूचना जिला दण्डाधिकारी इन्दौर, पुलिस अधीक्षक इन्दौर, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी इन्दौर, जेल मुख्यालय भोपाल, मानव अधिकार आयोग भोपाल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग दिल्ली और मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृत्यु के सम्बन्ध में एमव्हायएच थाना पुलिस चौकी संयोगितागंज छावनी इन्दौर में मर्ग कायम कराया गया और जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दौर से बन्दी की मृत्यु के सम्बन्ध में न्यायिक जांच कराये जाने के लिये निवेदन किया गया।

क्रमांक 2698 अनिकेत/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |