प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 06 सितंबर 2021 को शाजापुर जिले के भ्रमण पर

शाजापुर/ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 06 सितंबर 2021 को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे शुजालपुर जनपद पंचायत के ग्राम जेठड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री पटेल 06 सितंबर को प्रात: 10.45 बजे शाजापुर जिले के ग्राम अरण्डिया पहुंचेंगे। प्रात: 10.55 बजे अरण्डिया से प्रस्थान कर वे 11.05 बजे ग्राम जेठड़ा पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे शाजापुर जिले से दोपहर 2.40 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ग्राम जेठड़ा में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण करेंगे और वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर सुकन्या समृद्धि योजना के हितग्राहियों को पासबुक और लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों तथा मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ का वितरण करेंगे। शुजालपुर जनपद पंचायत की समस्त 71 ग्राम पंचायतों में कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम डोज का शतप्रतिशत टीकाकरण होने पर प्रमाण-पत्र का वितरण किया जायेगा। इसके बाद वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित बेटी निवास का निरीक्षण करेंगे और जेठड़ा में ही स्थानीय परिवार के साथ भोजन भी ग्रहण करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |