देवास जिले के कांटाफोड़ अंतर्गत ग्राम लेहकी में भू माफ़ियाओं के क़ब्ज़े से देवास जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने 24 एकड़ ज़मीन कराई मुक्त

जिला प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं पर लगातार कसा जा रहा है शिकंजा
—-
देवास जिले के कांटाफोड़ अंतर्गत ग्राम लेहकी में भू माफ़ियाओं के क़ब्ज़े से देवास जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने 24 एकड़ ज़मीन कराई मुक्त
———
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भू माफियाओं पर लगातार शिकंजा जा रहा है तथा उनके पास के कब्जे की गई जमीनें मुक्त कराई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, डीएफओ श्री पीएन मिश्रा के निर्देश पर भू-माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना काटाफोड़ के ग्राम लेहकी में भू -माफ़ियाओं के क़ब्ज़े से लगभग 24 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन मुक्त कराई गई है।
एएसपी ग्रामीण श्री शर्मा ने बताया कि देवास पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम लेहकी पहुँचकर भू- माफियाओं मीर खॉ के क़ब्ज़े से लगभग 0.95 हेक्टेयर, हैदर खां के क़ब्ज़े से 0.83 हेक्टेयर, कल्ला खां के क़ब्ज़े से 1.17 हेक्टेयर, असग़र खां के क़ब्ज़े से 2.66 हेक्टेयर, ताज खां के क़ब्ज़े से 1.1 हेक्टेयर, हनीफ़ खां के क़ब्ज़े से 0.86 हेक्टेयर तथा मोमिन खां के क़ब्ज़े से 2.19 हेक्टेयर कुल 9.76 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई।
इन भूमाफ़ियाओं में से एक हनीफ़ ख़ान गौ हत्या के मामले में थाना काटाफोड़ में जेल भी जा चुका है एवं हनीफ़ खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। साथ ही पूर्व में गौ हत्या के प्रकरण में हनीफ़ खान के साथीगणों मोमिन खां, जिबराइल खां, फारूक खां, सेत खां, इसराइल खॉ को भी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल के सीखचों के पीछे भेजा गया था।
जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा. शिवदयाल सिंह द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात करते हुए बताया कि ज़िले में किसी भी भूमाफिया को चैन से रहने नहीं दिया जाएगा तथा उनके क़ब्ज़े से ज़मीन मुक्त कर संबंधित विभागों के सुपुर्द की जावेगी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा भू माफ़ियाओं का ज़िले से सफ़ाया किया जावेगा ।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रिया वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश व्यास, एसडीओ (फ़ारेस्ट) एस एल यादव, तहसीलदार सतवास प्रियंका चौरसिया, थाना प्रभारी कांटाफोड़ लीला सोलंकी तथा विभिन्न थानों के थाना प्रभारी के बड़ी संख्या पुलिस बल एवं वन विभाग के जवानों का बल मौजूद था ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |