खबर कालापीपल से- सुरेशचन्द्र परमार अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बने

कालापीपल मंडी । अभिभाषक संघ कालापीपल के द्विवार्षिक चुनाव 3 सितंबर को संपन्न् हुए । इसमें अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न् हुआ । जिसमें सुरेशचन्द्र परमार को सर्वाधिक 22 मत प्रा’त होने पर उन्हे विजयी घोषित किया ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश अग्रवाल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र सक्सेना ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी । स्टेट बॉर कॉसिल के निर्देश पर चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया । इसमें अध्यक्ष पद हेतू कुंदनसिंह परमार एवं सुरेशचन्द्र परमार दो उम्मीदवारों का नाम होने पर 3 सितंबर को मतदान करवाया गया । दोपहर 12 से 3 बजे तक मतदान हुआ इसमें 36 मतदाताओं में से 35 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मतगणना पश्चात सुरेशचन्द्र परमार को 22 एवं कुंदनसिंह परमार को 13 मत प्रा’त हुए । 9 मत से सुरेशचन्द्र परमार विजयी घ्ाोषित किए गए । इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतू अखिलेश शिवपुरिया, कोषाध्यक्ष पद हेतू मुकेशकुमार सवासिया, सचिव पद पर भैयालाल मेवाड़ा, सहसचिव पर अशोककुमार मंगलावत एवं ग्रंथपाल पद पर बद्रीलाल पवांर का एक-एक नाम होने पर इनके निर्विरोध निर्वाचन की घ्ाोषणा की गई । मतगणना पश्चात अभिभाषकों ने सभ्ाी निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम रखा गया ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |