उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 शिक्षकों का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 शिक्षकों का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन
—-
राज्य सरकार ने घोषित किये राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2021
—-
राज्य सरकार ने शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 की घोषणा की है। विभिन्न जिलों के 28 शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। इन शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान निधि के रूप में 25 हज़ार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश के शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों में से जिला चयन समिति की अनुशंसा पर राज्य स्तरीय चयन समिति ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन किया है।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयनित इंदौर की प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना, उज्जैन की डॉ. चित्ररेखा जैन, राजगढ़ की व्याख्याता सुश्री बबीता मिश्रा, दमोह के श्री अजय कुमार सिंघई, डिंडोरी के उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्री प्रशांत कुमार साहू, बालाघाट के शिक्षक श्री गौरीशंकर पटले, बड़वानी के श्री अनिल प्रबोध मिश्रा, बैतूल की सुश्री ममता गोहर, भोपाल की सुश्री वंदना पांडे, छतरपुर के श्री सचिन कुमार द्विवेदी, छिंदवाड़ा की सुश्री भावना शर्मा, धार के श्री बालकृष्ण शुक्ला, गुना की डॉ. सारिका जैन, मंदसौर के श्री पंकज कुमार गुप्ता, मुरैना के श्री उमेश कुमार तिवारी, नरसिंहपुर के श्री सुशील कुमार शर्मा, रतलाम की सुश्री सीमा अग्निहोत्री, सीहोर के श्री संजय सक्सेना, सिवनी के श्री अविनाश पाठक, शहडोल की डॉ. निधि शुक्ला, शाजापुर के श्री आशीष जोशी, टीकमगढ़ के श्री शफी मोहम्मद, राजगढ़ के श्री मोहन विश्वकर्मा, श्री रमाकांत पांडे, भिंड के माध्यमिक शिक्षक मोहम्मद शकील, मंडला के श्री अखिलेश उपाध्याय, देवास के श्री महेश कुमार सोनी और नीमच के श्री निर्मल राठौर शामिल है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |