जघन्य सनसनी खेज अपराध में हत्‍या के आरोपीगण को आजीवन कारावास एवं 5-5 हजार रुपये का अर्थदण्‍ड -शाजापुर जिले का मामला

शाजापुर। न्‍यायालय विशेष न्‍यायाधीश महोदय शाजापुर के द्वारा आरोपीगण विक्रम पिता गोकुल सिंह उम्र 25 वर्ष, गोकुल पिता रामाजी उम्र 51 वर्ष, मानूबाई पति गोकुल उम्र 48 वर्ष निवासीगण ग्राम मंडोदा थाना मो.बडौदिया को धारा 302/34 भादवि में दोषसिद्ध पा‍ते हुए तीनों आरोपीगण को आजीवन कारावास एवं 5-5 हजार रुपये के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया ।
सहायक जिला मीडिया प्रभारी रमेश सोलंकी, अति.डी.पी.ओ. शाजापुर ने बताया कि –
घटना दिनांक 10.11.2018 को फरियादी जगदीश भील निवासी मंडोदा ने थाना मो. बडोदिया पुलिस को रिपोर्ट लिखाई कि उसका भाई कालू उर्फ त्रिलोक घर से करीब साढे 11 बजे आरोपी विक्रम चमार की किराना दुकान पर किराना समान व दूध लेने के लिए गया था। कुछ देर तक उसका भाई त्रिलोक घर वापस नहीं आया तो फरियादी जगदीश तथा माखन त्रिलोक को देखने के लिए आरोपी विक्रम के घर तरफ गये तो उन्होंने आरोपीगण विक्रम, उसकी माता व पिता को उनके घर से भागते हुए देखा। फरियादी जगदीश व माखन ने आरोपीगण के घर के अन्‍दर जाकर देखा तो जगदीश के भाई त्रिलोक की खून से लथ-पथ लाश पडी हुई थी तथा वह मर चुका था, त्रिलोक के लिंग को पेंट व अण्‍डर‍वियर सहित काट कर अलग कर दिया था । आरोपी विक्रम की पत्‍नी लाडकुंवर बाई भी उसके घर के बाहर बैठी थी जिसने फरियादी जगदीश और माखन को बताया कि आरोपी विक्रम ने उसे भी चरित्र शंका पर नाक, छाती एवं गुप्‍तांगों में दराता मारकर चोट पहुचाई है ।
फरियादी जगदीश ने रिपोर्ट में यह भी बताया था कि उसके भाई त्रिलोक पर आरोपी विक्रम अपनी पत्‍नी के अवैध सम्‍बन्‍ध की शंका करता था। इसी बात को लेकर आरोपी विक्रम एवं उसके माता-पिता ने मिलकर उसके भाई की हत्‍या की है। आरोपी की पत्‍नी लाडकुंवर बाई ने भी बताया है कि उसका पति विक्रम, उसकी सास मानूबाई व ससुर गोकुल ने अपने घर में त्रिलोक उर्फ कालू को पानी पीने के लिये बुलाया और उसकी सास मानूबाई व ससुर गोकुल ने उसके हाथ पांव पकड लिये और उसके पति विक्रम ने दराते से त्रिलोक उर्फ कालू का लिंग काट दिया जिससे घटना स्‍थल पर ही त्रिलोक उर्फ कालू की मौत हो गई।
पुलिस थाना मोहनबडोदिया ने धारा 302, 34 भादवि में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की सम्‍पूर्ण विवेचना उपरान्‍त आरोपीगण के विरुद्ध अभियेाग पत्र माननीय न्‍यायालय शाजापुर में प्रस्‍तुत किया।
आज दिनांक को माननीय विशेष न्‍यायाधीश महोदय शाजापुर द्वारा उक्‍त तीनों अभियुक्‍तगण को दोषी पाते हुये आजीवन कारावास व जुर्माने से दण्डित किया गया।
उक्‍त अपराध की विवेचना तात्‍कालीन निरीक्षक टी एस डाबर द्वारा की गई थी तथा अभियोजन संचालन सुश्री प्रेमलता सोलंकी उपसंचालक अभियोजन एवं श्री रमेश सोलंकी अतिरिक्‍त जिला अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |