देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी


वृत्त देवास (ब) तथा वृत्त बागली (अ) में की कार्यवाही

कार्यवाही में कुल 35 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 1600 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया।

जप्त समस्त सामग्री की कीमत 87000 रूपये है।
—-
कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने निर्देशानुसार देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आबकारी उपायुक्त श्री वी. के. सक्सेना के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व मे वृत देवास (ब) मे बरोठा सांसी मोहल्ला में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 35 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 1600 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 87000 रूपये है। कार्यवाही में कुल 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

इसी प्रकार वृत्त बागली (अ) मे ग्राम धोब घट्टा, मग्रादेह, इमलीपुरा, उदयनगर, पांडुतलाब, सीतापुरी, जमाशी, वैशाली, भहीकुपुरा, रतातलाई, पूंजापुर मे कार्यवाही में कुल 17 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये और कुल 70 पाव देशी प्लेन, 10 पाव विदेशी व्हिस्की सुपरमास्तर, 06 बीयर एवं 45 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 800 कि. ग्रा. महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया गया। जप्त सामग्री की कीमत 56400 रूपये है। कार्यवाही में कुल 17 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी. पी. सिंह, प्रेम यादव, श्री विजय कुचेरीया, दिनेश भार्गव मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अशोक कुमार सेन, राजेश जोशी, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, और सैनिक केदार चौधरी एवं एस के शर्मा समिलित थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |