विद्यार्थियों का भविष्य खराब न हो इस हेतु महाविद्यालयीन छात्रों को एक और मौका, देखें छात्रहित से जुड़ी बड़ी खबर

उज्जैन 08 अगस्त। प्रदेश के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका दिया जा रहा है। जो विद्यार्थी जून-जुलाई में ओपन बुक प्रणाली से हुई परीक्षा में किसी भी कारण से परीक्षा नहीं दे पाये थे ऐसे छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस आशय की घोषणा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महाविद्यालयीन छात्रों के भविष्य का सवाल है, जिन्हें ओपन बुक पेटर्न से इसी महीने के अन्तिम सप्ताह में परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालयों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिये हैं। विद्यार्थी जो कोरोना की वजह से ओपन बुक परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, उनके लिये अब विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों को दोबारा विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा देने के बाद छात्र अगली कक्षा में प्रवेश लेने के लिये पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि अभी परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालयों के द्वारा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने इस आशय के निर्देश जारी कर दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |