Breking उज्जैन से – एक वर्ष के लिये 28 व्यक्ति जिला बदर,देखें खबर किन किन पर हुई कार्यवाही

उज्जैन 08 अगस्त। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जिले के 28 व्यक्तियों को एक वर्ष के लिये जिला बदर किया है। जिला दण्डाधिकारी ने 28 व्यक्तियों के विरूद्ध उनकी आपराधिक गतिविधियों के कारण विभिन्न प्रकार के अपराधों के आधार पर एक वर्ष के जिला बदर की कार्यवाही की है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने इस सम्बन्ध में जिला बदर के आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के तहत खाराकुआ थाना निवासी सईद उर्फ छीत्रा पिता जमील अहमद, महाकाल थाना क्षेत्र निवासी अजय मुक्क्षा पिता कान्तिलाल, इमरान पिता भुरू खां, सोहेल पिता मो.अनवर, देवासगेट थाना क्षेत्र निवासी रितिक बड़गोलिया पिता हरफूल, गौरव उर्फ अन्ना पिता सुन्दरलाल यादव, महाकाल थाना क्षेत्र निवासी अकबर पिता अब्दुल हमीद उर्फ पप्पू खान, मसूद उर्फ बच्चा पिता मकसूद, देवासगेट थाना क्षेत्र निवासी अशोक पिता कल्याण यादव, महाकाल थाना क्षेत्र निवासी मसूद अहमद उर्फ चकवा पिता शमीम अहमद, नागदा थाना क्षेत्र निवासी विक्की उर्फ विकास पिता रामचन्द्र परमार, महाकाल थाना क्षेत्र निवासी सिद्धिकी पिता जफर इकबाल नागौरी, नरवर थाना क्षेत्र निवासी राकेश पिता रामचन्द्र नायक, भाटपचलाना थाना क्षेत्र निवासी गुड्डू उर्फ रतनलाल, नागदा थाना क्षेत्र निवासी सोनू बारीक उर्फ नरेन्द्र सिंह पिता धनसिंह राजपूत, नीलगंगा थाना क्षेत्र निवासी विशाल पिता सुरेन्द्र पंवार, महाकाल थाना क्षेत्र निवासी आशुतोष उर्फ आशू पिता लक्ष्मीनारायण, इरफान उर्फ मौलाना पिता भुरू भिश्ति खान, नागदा थाना क्षेत्र निवासी करण पिता सेवाराम, चिमनगंज मंडी भाना क्षेत्र निवासी चंचल उर्फ चवन्नी पिता बद्रीलाल, खाराकुआ थाना क्षेत्र के अमजद पिता मो.युसूफ हेला, महाकाल थाना क्षेत्र के शकील पिता गुल्लू खान, महिदपुर थाना क्षेत्र निवासी ताहिर उर्फ कोता पिता मुकीम मौलाना, घट्टिया थाना क्षेत्र निवासी विकास पिता पुयशोत्तम राठौर, नरवर थाना क्षेत्र निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता रामचन्द्र, नागदा थाना क्षेत्र निवासी मलंग उर्फ मंगल, महाकाल थाना क्षेत्र निवासी ईश्वर पिता तेजराम कहार और देवासगेट थाना क्षेत्र निवासी मनीष पिता लक्ष्मण राय को एक-एक वर्ष के लिये जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |