मीत जोशी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में मिला ग्रैंड मास्टर का ख़िताब, एक मिनिट में सबसे ज्यादा मंत्र बोलने का बनाया रिकॉर्ड, मीत का वीडियो देख आप भी रह जाएंगे चकित,

प्रदेश डेस्क-
9 साल के मीत जोशी ने 1 मिनट में सर्वाधिक मंत्रों का उच्चारण करके एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में ग्रेंड मास्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है जी हां मीत जोशी ने एक मिनिट की अवधि में 9 हिन्दू मंत्रो का उच्चारण किया है जिन सँस्कृत के मंत्रों को बोलने में बड़े लोगो को परेशानी होती है उन्हें मीत आँखे बंद कर फर्राटेदार तरीक़े से बोल लेता है,

पढ़ाई में भी अव्व्ल रहने वाला मीत कक्षा 4 में पढ़ता है मूलतः मंदसौर जिले के पिपल्या मंडी का रहने वाला मीत फ़िलहाल अपने मातापिता के साथ मॉरीशस में रह रहा है मीत के पिता विवेक जोशी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है लेकिन मीत की इस उपलब्धि के पीछे मीत की माँ नेहा जोशी का भी अहम रोल है जिन्होंने ने अपने बेटे की प्रतिभा को पहचान उसे यह मंत्र याद करवाये,नियमित अभ्यास के बाद मीत ने एक मिनिट के समय मे 9 मंत्रो को उच्चारण करके रिकॉर्ड अपने नाम किया,कम समय मे सर्वाधिक मंत्र बोलने का रिकॉर्ड ब्रेक करने पर मीत को मेडल सर्टिफिकेट की एक कीट मिली है और इसकी इस उपलब्धि से मीत के परिवारजन बेहद खुश है,मीत मॉरिशस में रहने के बावजूद वहाँ भी नियमित हिंदू मंदिर जाता रहता है !

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार     |