जिलास्‍तरीय मुख्‍य कार्यक्रम देवास में कर्मचारी कॉलोनी स्‍टेशन रोड गौतम बुद्ध उपभोक्ता भण्‍डार में होगा

——
#प्रधानमंत्री_गरीब_कल्याण_अन्न_योजना’अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम 07 अगस्‍त को
————–
जिले में 564 उचित मूल्य दुकानों पर एक साथ होगा कार्यक्रम, जिसमें 91 श‍हरी और 473 ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्‍य दुकानो पर होगा हितग्राहियों को राशन वितरित
——–
जिले में 07 अगस्‍त को प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकान पर ‘’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। जिले में 564 उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 91 श‍हरी उचित मूल्‍य दुकानों और 473 ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में हितग्राहियों को राशन वितरित किया जायेगा। जिलास्‍तरीय मुख्‍य कार्यक्रम देवास में कर्मचारी कॉलोनी स्‍टेशन रोड गौतम बुद्ध उपभोक्ता भण्‍डार में प्रात: दस बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में सांसद श्री महेन्‍द्र सिंह सोलंकी मुख्‍य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के विधायक और अधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे।
जिले की सभी उचित मूल्‍य की दुकानों को सुसज्जित किया गया है। कार्यक्रम स्‍थल पर गीत, भजन और वीडियों भी चलाये जायेंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर रांगोली बनाई जायेगी, हितग्राही के बैठने के लिए टेंट और कुर्सी की व्‍यवस्‍था की जायेगी। प्रत्येक दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हितग्राहियों को बैग में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्‍थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लाईव कार्यक्रम को देखने के लिए टीवी भी लगाई जायेगी। कार्यक्रम स्‍थल उचित मूल्‍य की दुकान पर प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री की स्‍टैण्‍डी भी लगाई जायेगी। जिसके साथ हितग्राही राशन लेने के बाद सेल्‍फी ले सकेंगे।
जिले में 10 दुकानों पर एक सेक्‍टर अधिकारी कार्यक्रम की निगरानी के लिए नियुक्‍त किया गया है। विकासखण्ड वार अन्न उत्सव कार्यक्रम के लिए शासकीय उचित मूल्य दुकान पर थैला/बेग उपभोक्तओं को वितरित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। नोडल अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी एवं आयोजन की व्यवस्था देखेंगे। नोडल अधिकारी उन्हें आवंटित दुकान पर सभी तैयारियों की रिपोर्ट जिला मुख्‍यालय पर देंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |