कार्यस्थल से अनुपस्थिति पर रोजगार सहायकों को नोटिस-शाजापुर जिले का मामला

शाजापुर
——
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कार्यस्थल से अनुपस्थिति पर जिले के रोजगार सहायकों/सहायक सचिव को संविदा समाप्ति की कार्रवाई करने के संबंध में नोटिस जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया है कि विगत 22 जुलाई से रोजगार सहायकों/सहायक सचिवों द्वारा अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की सूचना देकर शासकीय कार्य का संपादन नहीं करते हुए कर्त्तव्य स्थल से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है। लगातार अनुपस्थिति से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्राप्त नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने ग्राम रोजगार सहायक की सेवा शर्त नियम 2012 की कंडिका-16 एवं मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार संविदा समाप्ति की कार्रवाई के संबंध में नोटिस देते हुए कर्त्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है। कर्त्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाये जाने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जायेगी, जिसके लिए ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिव स्वंय जिम्मेदार रहेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |