Video-इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडीज के छात्रों ने सर्वोच्च स्थान का परचम लहराया

दिनांक 3 अगस्त 2021 को सीबीएसई ने कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित किया। इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडीज के विद्यार्थियों ने पुनः शत-प्रतिशत परिणाम दिया। कुल 12 बच्चों ने 90% से ऊपर अंक अर्जित किए। जिनमें हर्षित माहेश्वरी ने 97.2% अंक प्राप्त करके पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं वेदांश श्रीवास्तव ने 96% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिया सिंह राजपूत ने 95.2%, स्नेहा शिवहरे ने 95% अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने उनकी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और माता-पिता को दिया।प्राचार्य श्रीमती सौदामिनी झाला ने बताया कि कोरोना काल के चलते शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जो कि उनके लिए पूरी तरह से नया अनुभव था। लेकिन शिक्षकों ने फिर भी बच्चों के साथ पूरी मेहनत की।विद्यालय प्रबंध समिति के मैनेजर श्री डी. सी. झाला ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं पालकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |