07 अगस् तैयारियां देखने कलेक्टर शाजापुर जिले की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर आकस्मिक पहुचे

शाजापुर
—–
“प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के तहत 07 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर की जाने वाली तैयारियां देखने पहुंचे कलेक्टर श्री दिनेश जैन। कलेक्टर ने शाजापुर, गुलाना एवं शुजालपुर की उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एच.आर. सुमन एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीईओ श्री के.के. रैकवार सहित शुजालपुर में अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश कस्बे, एवं तहसीलदार श्री राकेश खजुरिया, शाजापुर क्षेत्र में तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, गुलाना में नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने तथा अकोदिया में नायब तहसीलदर श्री मुकेश सांवले उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करते हुए 07 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम के लिए व्यवस्थित तैयारियां करने के निर्देश दिये। सभी दुकानों के आसपास साफ-सफाई करने, जल जमाव पर मुरम डालने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन आम जनता को दिखाने एवं सुनाने के लिए प्रत्येक दुकान पर टीवी सेट लगाने के निर्देश दिये। साथ ही जिन 100 उपभोक्ताओं को 07 अगस्त को थैले में राशन वितरण किया जायेगा, उन्हें सतर्कता समिति एवं ग्रामस्तरीय संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों के माध्यम से आमंत्रित करने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर आने वाले उपभोक्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत करने के लिए भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी उचित मूल्य की दुकानों पर उनके भंडार में जाकर अनाज रखने की व्यवस्थाओं को भी देखा।

कलेक्टर श्री जैन ने आज शाजापुर क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुनेरा, अभयपुर, पनवाड़ी, मोरटा, निछमा, गुलाना, बाड़ीगांव, सलसलाई, अकोदिया की 2 दुकानों तथा शुजालपुर क्षेत्र के रायकनपुरा एवं मार्केटिंग सोसायटी स्थित दुकानों का निरीक्षण किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |