देवास जिले में किसानभाई शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदें एवं दुकानदार से उर्वरक का पक्का बिल भी लें जिले में कोई भी दुकानदार उर्वरक शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करता है तो शिकायत कृषि विभाग को करें

विजेंद्र सिंह ठाकुर
देवास, 29 जुलाई 2021/ उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया ने बताया कि जिले में रासायनिक उर्वरक वर्तमान में निजी विक्रेताओं के यहां पर यूरिया 1733 मेट्रीक टन, डीएपी 973 मेट्रीक टन, पोटाश 534 मेट्रक टन, एनपीके 12:32:16 एक हजार 212 मेट्रीक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 5 हजार 700 मेट्रीक टन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सेवा सहकारी संस्थाओं में यूरिया 1 हजार 821 मेट्रीक टन, डीएपी 1 हजार 095 मेट्रीक टन, एनपीके 12:32:16 1 हजार 346 मेट्रीक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 4 हजार 145 मेट्रीक टन उपलब्ध है।
उन्‍होंने ने किसानभाईयों से अपील करते हुए बताया कि वे शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदें एवं दुकानदार से उर्वरक का पक्का बिल भी लें। उर्वरकों की विक्रय दर में यूरिया. 266.50 रूपये प्रति बैग, डीएपी 1 हजार 200 रूपये प्रति बैग, एनपीके 12:32:16 1 हजार 185 प्रति बैग, पोटाश 1 हजार रूपये प्रति बैग, सिंगल सुपर फास्फेट पाउडर 283.25 रूपये प्रति बैग, सिंगल सुपर फास्फेट दानेदार 313.25 रूपये प्रति बैग, सिंगल सुपर फास्फेट बोरोनेटेड पाउडर 312.90 रूपये प्रति बैग, सिंगल सुपर फास्फेट बोरोनेटेड दानेदार 343.25 रूपये प्रति बैग है। जिले में कोई भी दुकानदार उर्वरक शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करता है तो किसानभाई उसकी शिकायत अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या कार्यालय उप संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास देवास में कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |