ख़बर देवास से राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले कोविड संक्रमित छात्र कोविड कंट्रोल रूम में सम्‍पर्क करें

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले कोविड संक्रमित छात्र कोविड कंट्रोल रूम में सम्‍पर्क करें
————-
कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए न्यू ऐरा पब्लिक हायर सेकण्‍ड्री स्कूल आवास नगर देवास को अतिरिक्त विशेष परीक्षा केन्द्र बनाया
————–
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई को
————-
जिले में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए जिला मुख्‍यालय पर कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए पृथक से न्यू ऐरा पब्लिक हायर सेकण्‍ड्री स्कूल आवास नगर देवास को अतिरिक्त विशेष परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई 2021 को होगी। कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए जिला मुख्‍यालय पर कोविड कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है। जिसका फोन नम्बर 07272-252812 है। कोविड संबंधित सभी परीक्षार्थियों की जानकारी संग्रहित करने के लिए कन्ट्रोल रूम के प्रभारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव (मोबाईल नम्‍बर 8435257098) रहेंगे। कोविड संक्रमित अभ्यार्थी अपनी कोविड संक्रमण की सूचना जिला मुख्यालय कार्यालय में दजे करायें। जिससे कोविड अभ्यार्थियों की बैठक व्यवस्था कोविड परीक्षा केन्द्र में की जा सके।
मध्‍य प्रदेश लोकसेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी पत्र में कहा है कि इस केन्द्र पर परीक्षा निर्धारित समय पर चिकित्सा विभाग के डॉक्टर्स और नर्स भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर थर्मल स्कैनिंग मशीन के साथ-साथ दो-दो पीपीई किट एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |