विधायक रामलाल मालवीय, विधायक दिलीप गुर्जर और सांसद अनिल फिरोजिया ने लाखो की राशी स्वीकृत की देखे ख़ास खबर

घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामलाल मालवीय ने ग्राम सेमल्या नसर चौराहे एवं ग्राम कड़छा एमआईटी चौराहे पर प्रीफेब्रिकेटेड यात्री प्रतीक्षालय लाईट सहित निर्माण कार्य के लिये पांच लाख 30 हजार 44 रुपये की राशि स्वीकृत की है। जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर विकास श्री अंकित अस्थाना ने इस सम्बन्ध में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के तहत उक्त कार्य की क्रियान्वयन एजेन्सी जिला प्रबंधक एमपी एग्रो उज्जैन रहेगी।
———————————

नागदा खाचरौद विधायक सभा क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप गुर्जर ने स्वेच्छानुदान मद से क्षेत्र के 73 व्यक्तियों को छह लाख 62 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर विकास श्री अंकित अस्थाना ने इस सम्बन्ध में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिये हैं।
————————————
उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने क्षेत्र के 109 व्यक्तियों को पांच लाख आठ हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सांसद ने स्वेच्छानुदान मद से 93 व्यक्तियों को प्रत्येक को पांच हजार रुपये तथा 15 व्यक्तियों को तीन हजार रुपये प्रतिव्यक्ति एवं एक व्यक्ति को चार हजार रुपये कुल पांच लाख आठ हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।
जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर विकास श्री अंकित अस्थाना ने इस सम्बन्ध में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के अनुसार 77 व्यक्ति उज्जैन नगर पालिक निगम, जनपद पंचायत उज्जैन का एक, नगर परिषद तराना के 16, जनपद पंचायत घट्टिया के 10, बड़नगर जनपद पंचायत का एक एवं आलोट जनपद पंचायत के चार व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम उज्जैन के 77 व्यक्तियों को तीन लाख 77 हजार, जनपद पंचायत उज्जैन के एक व्यक्ति को पांच हजार, नगर परिषद तराना के 16 व्यक्तियों को 58 हजार, जनपद पंचायत घट्टिया के 10 व्यक्तियों को 34 हजार, जनपद पंचायत बड़नगर के एक व्यक्ति को तीन हजार और आलोट जनपद के चार व्यक्तियों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |