अगर आपको बिजली के बिल से सम्बंधित कोई समस्या हे तो ये खबर जरुर देखे,बिजली कम्पनी करेगी बिजली बिलों का समाधान

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओ की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर

शाजापुर, 19 जुलाई 2021/ शाजापुर जिला अंतर्गत उपभोक्ताओ की समस्याओं के निराकरण हेतु बिजली कंपनी द्वारा वितरण केन्द्र मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुजालपुर शहर, ग्रामीण, कालापीपल, अकोदिया, पोलायकलां तथा अवंतिपुर बड़ोदिया में शिविरों का आयोंजन किया गया, उक्त शिविरों में कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुई एवं उक्त शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया है।

अधीक्षण यंत्री श्री सुनील पटेल ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा 20 जुलाई को अरनियाकलां तथा पोचानेर, 22 जुलाई को शाजापुर (शहर), शुजालपुर (शहर) तथा नांदनी, 23 जुलाई को शाजापुर ग्रामीण एवं द्वितीय तथा बैहरावल, 24 जुलाई को लाहोरी तथा कालापीपल, 26 जुलाई को मक्सी तथा खोकराकलां, 27 जुलाई को बैरछा, 28 जुलाई को सलसलाई, 29 जुलाई को गुलाना तथा मो.बडोदिया (उ), 30 जुलाई 2021 को मो.बडोदिया (द) तथा 31 जुलाई को पनवाड़ी वितरण केन्द्र मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

उपभोक्ता उक्त तिथि को वितरण केन्द्र कार्यालय में उपस्थित होकर विद्युत वितरण कंपनी से संबंधित समस्याओं का निराकरण करा सकतें हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |