पुलिस कंट्रोल रूम पर मुस्लिम समाजजनों के साथ प्रसासन की बैठक सम्पन्न

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* एवं एसडीएम *श्री नरेंद्र सूर्यवंशी*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अमरेंद्र सिंह* द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मुस्लिम समाज के सम्मानीय सदस्यों की बैठक ली गई । शहर काजी श्री खलीक उर रहमान तथा मुस्लिम समाज के सम्मानीय सदस्यों के द्वारा घर में रह कर के ईद का त्यौहार मनाने की सहमति दी गई । तथा कोरोना गाईड लाईन एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुये ईद का त्योहार मनाये जाने के संबंध में अपील की गई । बैठक में बताया गया कि त्योहार मनाने के साथ साथ कोरोना गाइड लाइन से जुड़े निम्न नियमों का ध्यान अवश्य रखें-

🔸 *कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सभी सामाजिक / सांस्कृतिक / धार्मिक / राजनैतिक / मनोरंजन / मेले आदि जिनमें जनसमूह एकत्र होता है एवं अनुमत्य गतिविधियों के अलावा किसी भी स्थान पर 6 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है*।
🔸 *सभी धार्मिक / पूजा स्थल खुल सकेंगें किंतु एक समय में 6 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकेंगे, तथा उपस्थित जनों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बंधनकारी होगा*।
🔸 *”रूल ऑफ सिक्स” अनुमत्य गतिविधियो के अलावा किसी भी स्थान पर 6 से अधिक – व्यक्तियो के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा*।

🙏 *आमजन से अपील*🙏
पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिये मिल रहे सहयोग के लिये उज्जैन वासियों का आभार व्यक्त करते हुये ईद-उल-जुहा, गुरूपूर्णिमा पर्व सहित आने वाले दिनों में सभी त्योहारों पर कोरोना गाईड लाईन एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुये त्योहार मनाये जाने की अपील की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |